निया शर्मा ने बैकलेस टॉप में बढ़ाया इंटरनेट का पारा, ग्लैमरस तस्वीरें देख फ़िदा हुए फैंस

KNEWS DESK – निया शर्मा अक्सर अपने बोल्ड लुक की वजह से चर्चा में रहती हैं| एक्ट्रेस की तस्वीरें को फैन्स खूब पसंद करते हैं| एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं| जो काफी ज्यादा बोल्ड हैं| एक्ट्रेस की इन फोटोज पर फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं|

निया शर्मा का बोल्ड लुक

निया शर्मा इन दिनों ‘लाफ्टर शेफ्स’ और ‘सुहागन चुड़ैल’ से फैन्स का मनोरंजन कर रही हैं| इस बीच निया शर्मा ने इंस्टाग्राम पर ब्लू बैकलेस टॉप पहनकर कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं| जिन्हें देखकर फैन्स दीवाने हो गए हैं|

बैकलेस टॉप पहनकर मचा दिया कोहराम

निया फोटोज में डीप काउल नेकलाइन वाला ब्लू टॉप पहने हुए नजर आ रही हैं|  हॉल्टर नेक टॉप में निया बेहद हॉट लग रही हैं| एक्ट्रेस का टॉप एकदम बैकलेस है|

ग्लैमरस अंदाज से जीता दिल

ब्लू टॉप के साथ निया ने ब्लैक कलर की स्किन टाइट पैंट्स पहनी है| निया ने अपने बालों के पोनीटेल में बांध रखा है| डार्क आई बोल्ड मेकअप के साथ निया का लुक बेहद हॉट लग रहा है| निया की ये तस्वीरें टैरिस या बालकनी की है| जिसके सामने खूबसूरत समुद्र  का व्यू है|

दोस्तों के साथ पार्टी करती आईं नजर

निया शर्मा की तस्वीरें अपने दोस्तों के साथ पार्टी के दौरान की है| उन्होंने कुछ तस्वीरें हाथ में ड्रिंक लेकर क्लिक  करवाई हैं तो कुछ तस्वीरों और वीडियो में उनके दोस्त भी नजर आ रहे हैं| निया अपने दोस्तों के साथ पार्टी में काफी एन्जॉय कर रही हैं|

2010 में शुरू किया था निया शर्मा ने एक्टिंग करियर

बता दें कि निया शर्मा ने अपना करियर 2010 में टीवी शो ‘काली- एक अग्निपरीक्षा’ के साथ शुरू किया था| हालांकि, निया को पॉपुलैरिटी टीवी सीरियल ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ और ‘जमाई राजा’ के बाद मिली|

यह भी पढ़ें – पीलीभीत में बाढ़ का कहर जारी, हवा में लटकी रेल लाइन, ट्रेनों का संचालन हुआ बंद

About Post Author