वैलेंटाइन वीक मनाने के लिए बेहद उत्साहित हैं न्यूली मैरिड कपल, इन स्टार्स पर चढ़ा प्यार का खुमार

KNEWS DESK – आज से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गयी है| सभी अपने प्यार के साथ इस मौके को खास बनाने में बिजी हैं| ऐसे में बॉलीवुड के सितारे भी अपने प्यार के साथ इन स्पेशल दिनों को खास अंदाज़ में मनाने के लिए उत्साहित हैं| फरवरी में 7 तारीख से 14 तारीख तक चलने वाले प्यार के इन दिनों के लिए बॉलीवुड के न्यूली मैरिड कपल ने भी खास तैयारियां की हैं। आपको बॉलीवुड के उन कपल के बारे में बताते हैं, जो इस बार अपना पहला वैलेंटाइन वीक मनाने जा रहे हैं|

Importance of 5 Days Before Valentine Day – Get Set Wild

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आप नेता राघव चड्ढा के साथ धूम-धाम से शादी की है| कपल की शादी साल की सबसे हाई-प्रोफाइल शादियों में से एक थी, परिणीति-राघव की शादी में कई राजनीतिक नेता शामिल हुए थे। दोनों ने 24 सितंबर को शादी कर ली। कपल इस साल अपना पहला वैलेंटाइन वीक मना रहा है| जिसके लिए वो बेहद उत्साहित हैं।
रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और एक्ट्रेस लिन लैशराम ने नवम्बर 2023 में मैतेई रीती रिवाजों से शादी की थी| कपल की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी| रणदीप-लिन भी अपना पहला वैलंटाइन वीक मनाने के लिए काफी उत्साहित हैं। अब कपल प्यार के इन दिनों को खास बनाने की तैयारियां कर रहा है| जिसकी जानकारी फैंस को जल्द ही हो जाएगी।
स्वरा भास्कर-फहाद अहमद
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और समाजवादी पार्टी नेता फहाद अहमद ने कोर्ट मैरिज की थी। कपल की शादी ने फैन्स को हैरान कर दिया था| कोर्ट मैरिज के बाद कपल ने मार्च में शादी के फंक्शन आयोजित किए। इसमें हल्दी, संगीत और वलीमा जैसी रस्में शामिल थीं। वहीं अब कपल अपना पहला वैलंटाइन वीक मनाने जा रहा है|जिसके लिए कपल काफी उत्साहित है|
आयरा खान-नूपुर शिखरे
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी ईरा खान ने 3 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ कोर्ट मैरिज की, जिसके बाद कपल ने उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग की| फिर मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी रखी थी जहां कई सितारों ने शिरकत की| शादी के बाद अब कपल बाली में अपना हनीमून एन्जॉय कर रहा है| जिसकी तस्वीरें ईरा अक्सर अपने सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं| अब शादी के बाद कपल अपना पहला वैलेंटाइन वीक मनाने के लिए  बेहद उत्साहित हैं।

About Post Author