किरण राव की लापता लेडीज का नया गाना ‘सजनी’ हुआ रिलीज, दर्शकों को आया पसंद

KNEWS DESK – आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ का नया रोमांटिक गाना ‘सजनी’ रिलीज हो गया है| गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है| फैन्स को गाना बहुत पसंद आ रहा है| सजनी को फैन्स दिल छू लेने वाला बता रहे हैं|

Laapataa Ladies Song Sajni: किरण राव की 'लापता लेडीज' का दूसरा गाना 'सजनी' हुआ रिलीज, फिल्म 1 मार्च को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video) | 🎥 LatestLY हिन्दी

लापता लेडीज का नया गाना ‘सजनी’ हुआ रिलीज

लापता लेडीज का डायरेक्शन किरण राव ने किया है| फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है| जोकि काफी शानदार था| ट्रेलर देखने के बाद फैन्स फिल्म को लेकर एक्साइटेड हो गये हैं| फिल्म का पहला गाना ‘डाउटवा’ रिलीज हो चुका है| वहीं अब फिल्म का नया गाना ‘सजनी’ रिलीज कर दिया गया है| जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं| गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है| सजनी एक इमोशनल गाना है| वैलेंटाइन पर इस गाने से अपने प्यार को जाहिर कर सकते हैं| सजनी को अरिजीत सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाया है| गाने को प्रशांत पांडे ने लिखा है| और संगीत राम संपत ने दिया है|

सजनी

सजनी एक बहुत ही इमोशनल गाना है| जिसमें कलाकार एक-दूसरे को याद करते हैं| एक-दूसरे के साथ बिताए प्यारे और खूबसूरत पलों को याद करते हैं| अगर आप भी अपने प्यार से दूर हैं, तो ये गाना आपको इमोशनल कर देगा| सभी गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं, और इसे दिल छू लेने वाला बता रहे हैं|

फिल्म की रिलीज डेट 

जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत ‘लापता लेडीज’ का डायरेक्शन किरण राव ने किया है| आमिर खान और ज्योति देशपांडे इस फिल्म के निर्माता हैं| फिल्म 1 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी|

स्टारकास्ट 

फिल्म में रवि किशन के साथ नए कलाकार नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव शामिल हैं|

यह भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश : पीएम मोदी करेंगे कल्कि धाम का शिलान्यास, सीएम योगी ने आज तैयारियों का लिया जायजा

About Post Author