सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म लाल सलाम का नया पोस्टर हुआ रिलीज, 2024 में होगी रिलीज

KNEWS DESK – रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘लाल सलाम’ की शूटिंग पूरी हों चुकी है| रजनीकांत का फिल्म में कैमियो रोल है| फिल्म का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं| इस मचअवेटेड फिल्म की रिलीज डेट के साथ-साथ एक नया पोस्ट भी शेयर किया गया है|फिल्म जनवरी 2024 में पोंगल के त्योहार के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी|

लाल सलाम का पोस्टर

फिल्म मेकर्स ने रविवार को ट्वीट करके सीधे रिलीज तारीख का खुलासा किया, “पोंगल 2024 पर सिनेमाघरों पर लाल सलाम रिलीज होगी|” नए पोस्टर में लाल रंग का पैलेट है और इसमें रजनीकांत को दिखाया गया है| इन्हें आखिरी बार ब्लॉकबस्टर जेलर में देखा गया था| पोस्टर में रजनीकांत एक क्रिकेट मैदान के पास एक पुरानी कार के सामने खड़े थे| इस पर रिएक्ट करते हुए एक फैन ने ट्वीट किया, “इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है|” एक ने लिखा, “रजनीकांत की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए अब कुछ ही महीने बचे हैं|”

पोंगल 2024में होगी रिलीज 

ऐसा लग रहा है कि अगले साल जनवरी में त्योहार पर कई तमिल फिल्में रिलीज होंगी| शिवकार्तिकेयन के अयलान ने सबसे पहले पोंगल में अपनी फिल्म की अनाउंसमेंट की थी| सुंदर सी की अरनमनई 4, अरुण विजय की वनांगन और जयम रवि की सायरन कुछ और फिल्में हैं जो पोंगल 2024 के आसपास रिलीज होने के लिए तैयार हैं|

फिल्म की कहानी 

लाल सलाम लाइका प्रोडक्शंस के तहत आ रही है| लाल सलाम तमिल, तेलुगू, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी| दोस्ती और क्रिकेट के इर्द-गिर्द घूमती इस फिल्म में रजनीकांत मोइदीन भाई नाम के किरदार में नजर आएंगे| फिल्म में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव भी नजर आएंगे| एआर रहमान ऐश्वर्या, विष्णु और विक्रांत के साथ पहली बार मिलकर बैग्राउंड स्कोर तैयार कर रहे हैं|

लाल सलाम शूट

अक्टूबर 2022 में, ऐश्वर्या रजनीकांत के बारे में अफवाह थी कि वह एक फिल्म का डायरेक्शन करेंगी जिसमें अथर्व लीड रोल में होंगे और रजनीकांत कैमियो करेंगे| नवंबर में ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया के जरिए लाल सलाम नाम की अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट की| इसमें विष्णु विशाल एक क्रिकेटर और विक्रांत लीड रोल में हैं| शूटिंग मार्च 2023 में चेन्नई में शुरू हुई जबकि दिसंबर 2022 में मुहूर्त पूजा हो चुकी थी| टीम ने अगस्त 2023 तक शूटिंग पूरी कर ली|

इससे पहले, ऐश्वर्या ने आगामी फिल्म के सेट से तस्वीरें शेयर की थीं| तस्वीरों में रजनीकांत और उनके साथ-साथ कलाकार विष्णु विशाल और जीविता भी थे| उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आपके साथ फिल्म बनाना एक चमत्कार है और आप प्योर मैजिक हैं अप्पा…लाल सलाम, मोइदीन भाई….”

About Post Author