शाहरुख खान के गैराज में नई एंट्री, हार्दिक पंड्या के बाद खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार

KNEWS DESK – बॉलीवुड के ‘किंग’ शाहरुख खान इस साल एक बार फिर बड़े पर्दे पर छाने के लिए तैयार हैं। जहां उनकी फिल्म ‘किंग’ दिसंबर में रिलीज के लिए शेड्यूल है, वहीं उससे पहले उनके जेलर 2 में कैमियो की खबरें भी चर्चा में हैं, जिसमें वह रजनीकांत के साथ नजर आ सकते हैं। हालांकि फिल्मों से इतर इस वक्त शाहरुख अपनी नई लग्जरी कार को लेकर सुर्खियों में हैं।

शाहरुख खान ने खरीदी नई लग्जरी MPV

शाहरुख खान ने हाल ही में Mercedes-Benz V-Class खरीदी है, जो एक प्रीमियम मल्टी-पर्पस व्हीकल (MPV) है। यह गाड़ी अपनी शानदार डिजाइन और लग्जरी फीचर्स की वजह से सड़कों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींच रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार की एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.4 करोड़ रुपये है।

दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले हार्दिक पंड्या ने भी यही कार खरीदी थी, जिसे उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए लिया था। अब शाहरुख खान भी इस लग्जरी MPV के मालिक बन गए हैं।

फिलहाल ‘मन्नत’ नहीं, यहां रह रहे हैं SRK

यह नई मर्सिडीज शाहरुख के मौजूदा निवास ‘पूजा कासा’ के बाहर देखी गई। दरअसल, उनका मशहूर बंगला मन्नत इस समय रेनोवेशन में है, जिसके चलते वह परिवार के साथ अस्थायी रूप से दूसरे घर में रह रहे हैं।

Mercedes-Benz V-Class में कई हाई-एंड फीचर्स दिए गए हैं, जैसे कि मल्टीपल एयरबैग, चाइल्ड सीट माउंट, ड्राइवर अटेंशन असिस्ट, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन, 360-डिग्री कैमरा और शानदार कम्फर्ट सीटिंग। यह गाड़ी पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है।

करोड़ों का है शाहरुख का कार कलेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान के कार कलेक्शन की कुल कीमत 30 से 50 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। उनके गैराज में Bugatti Veyron जैसी सुपरकार भी शामिल है, जिसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपये है और यह महज 2.5 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ सकती है।

इसके अलावा उनके कलेक्शन में Rolls-Royce Phantom Drophead Coupe, Rolls-Royce Cullinan Black Badge और Mercedes-Benz S-Class S 350d 4MATIC जैसी कई शानदार गाड़ियां शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *