न रणवीर-संजू बाबा, न अर्जुन रामपाल… ‘धुरंधर 2’ में इस नए चेहरे के लिए आदित्य धर ने की जिद

KNEWS DESK – रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। फिल्म ने भारत में महज 6 दिनों में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 1000 करोड़ के करीब पहुंच चुका है। इस सफलता का बड़ा श्रेय डायरेक्टर आदित्य धर को दिया जा रहा है, जिन्होंने फिल्म के हर किरदार को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

रिजवान के किरदार ने जीता दिल

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आखिरी लड़ाई में नजर आने वाला किरदार रिजवान दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस रोल को निभाया है मुस्तफा अहमद ने, जो पेशे से एक ट्रेनर हैं और पहले भी रणवीर सिंह को ट्रेन कर चुके हैं।

कैसे मिला फिल्म में मौका?

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मुस्तफा अहमद ने बताया कि वह लंबे समय से आदित्य धर को जानते हैं। उन्होंने कहा,
“जब मैं आदित्य सर को ट्रेन कर रहा था, तब मैंने उनसे कहा था कि ‘उरी’ मेरी पसंदीदा एक्शन फिल्मों में से एक है। अगर आप फिर ऐसी फिल्म बनाएं तो मुझे भी कोई छोटा रोल दे दीजिए।”

https://www.instagram.com/p/DWNxxkUDKj4/?

इसके बाद आदित्य धर ने उन्हें कॉल किया और ऑडिशन देने के लिए कहा। शुरुआत में उन्हें एक छोटे रोल के लिए बुलाया गया था, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस से टीम काफी प्रभावित हुई।

डायरेक्टर ने लड़ी बड़ी लड़ाई

मुस्तफा ने खुलासा किया कि इतने बड़े प्रोजेक्ट में एक नॉन-एक्टर को अहम रोल देना आसान नहीं था। उन्होंने बताया,
“इतने बड़े-बड़े एक्टर्स के बीच मुझे कास्ट करना आसान नहीं था, लेकिन आदित्य सर चाहते थे कि मैं ही ये रोल करूं। उन्होंने टीम के सामने मेरा पूरा सपोर्ट किया और कहा कि ‘तू कर, मैं हूं तेरे साथ।’”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *