किंग खान के घर का वीडियो पड़ोसी ने किया शेयर, छोटे बेटे अबराम के साथ फुटबॉल खेलते दिखे शाहरुख

KNEWS DESK – शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह भी कहा जाता है| फैन्स शाहरुख खान के दीवाने हैं| एक्टर ने साल 2023 में जवान, पठान और डंकी जैसी हिट फिल्में की हैं| शाहरुख अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं| एक्टर के फैन्स उनसे जुड़ी सभी बातों को जानने के लिए उत्साहित रहते हैं| इसी बीच एक्टर के घर मन्नत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

Shah Rukh Khan | Shah Rukh Khan heaps praise on wife Gauri for raising  their children 'well': 'Suhana is so articulate but the dimple is mine' -  Telegraph India

शाहरुख खान 

शाहरुख खान ने 2023 में बैक-टू -बैक तीन सुपरहिट फ़िल्में की हैं| और अपने फैन्स का दिल जीत लिया है| एक्टर ने 4 साल बाद शानदार कमबैक किया है| किंग खान अपनी फिल्मों के साथ पर्सनल लाइफ और अपने घर मन्नत के लिए चर्चा में बने रहते हैं| एक्टर के घर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसपर फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं|

किंग खान के घर का वीडियो वायरल 

शाहरुख खान के घर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है| मन्नत का ये वीडियो एक्टर के पड़ोसी ने लीक किया है| वायरल वीडियो में किंग खान अपने छोटे बेटे अबराम खान के साथ फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं, साथ ही में कई और लोग भी एक्टर के साथ खेलते दिखाई दे रहे हैं| इस लीक वीडियो पर फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं| कुछ हैं जो खुश हो रहे हैं तो, वहीं कुछ का कहना है कि किसी की प्राइवेसी के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए|

https://www.instagram.com/reel/C3AuFkEPLsv/

यूजर्स ने किये कमेंट्स 

वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा कि ‘किंग शाहरुख़ खान #मन्नत में फुटबॉल खेल रहे हैं|’ इस पर कई यूजर्स ने अपने अपने रिएक्शन शेयर किये हैं| एक ने लिखा सोचिये जरा. ऊंची मंजिलों में रहने वाला उसका पड़ोसी बनना| क्या नज़ारा है| वहीं कई लोगों ने इसको गलत भी बताया है| एक यूजर ने लिखा- ‘जिस तरह से ये वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा है उसे देखो| बिल्कुल भी प्राइवेसी नहीं है|’ वहीं एक ने कहा- ‘थोड़ा सम्मान दिखाओ, उन्हें थोड़ी प्राइवेसी दो|’  शाहरुख खान के घर मन्नत को देखने के लिए दूर-दूर से फैन्स आते हैं और अपनी तस्वीरें क्लिक कराते हैं| एक्टर के घर को उनकी पत्नी गौरी खान ने डिज़ाइन किया है|

यह भी पढ़ें – विभागीय मंत्री की उपस्थिति में पर्यटन विकास परिषद और आई०आर०सी०टी०सी० के मध्य हुआ करार

About Post Author