करण जौहर के शो में नीतू कपूर ने किया चौंकाने वाला खुलासा, यूजर्स ने दिया ‘टॉक्सिक’ सासू मां का टैग

KNEWS DESK- करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण 8 का नया एपिसोड आ गया है| नये एपिसोड में नीतू कपूर और जीनत अमान बतौर गेस्ट नजर आईं| दोनों ने फैमिली और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खूब बातें कीं| नीतू कपूर ने शो में ऋषि कपूर को लेकर कई खुलासे किये|

इस बातचीत के दौरान ही अदाकारा नीतू कपूर ने बेबी राहा कपूर को लेकर भी कई प्यारी बातें बताईं, जो फैंस को काफी पसंद आईं लेकिन इसी दौरान अदाकारा ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनकर करण जौहर के भी मुंह से निकल गया कि घर में ‘मिनी बैटल’ चल रहा है| इस बात को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग एक्ट्रेस नीतू कपूर पर भड़कते नजर आए|

शो के दौरान नीतू कपूर ने बेबी राहा कपूर को लेकर बताया कि बेबी उनके घर पर ही पल-बढ़ रही है| उन्होंने बताया कि वो घर के हेल्पर्स को भी लगातार टोकती रहती हैं कि बेबी राहा को पहले ‘पापा’ बोलने के लिए कहो| जबकि, आलिया बोलती हैं कि ‘मम्मा’ बोलो तो एक दिन आलिया ने आकर कहा कि उसने ‘मम्मा’ बोला| जिस पर मैंने कहा कि उसने ‘मम्मा’ नहीं ‘मम मम’ बोला, जो सबसे आसान होता है बच्चों के लिए बोलना तो उस पर ज्यादा खुश मत हो|

नीतू कपूर का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं, लोगों ने तो उन्हें ‘टॉक्सिक’ सासू मां का टैग तक दे दिया| एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर कहा, उनके विचार कितने टॉक्सिक हैं| दूसरे यूजर ने कहा, मुझे नहीं पता कि ये इतनी प्रॉब्लमैटिक क्यों हैं हर चीज को लेकर| एक अन्य ने कहा, टिपिकल टॉक्सिक सासू मां वाला बर्ताव|

About Post Author