KNEWS DESK – भारत के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म सम्मानों में से एक नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 की घोषणा हो चुकी है और इस बार का पुरस्कार समारोह कई मायनों में खास रहा। इस साल के विजेताओं की सूची में शाहरुख खान, विक्रांत मैसी, रानी मुखर्जी और सुदीप्तो सेन जैसे नामों ने बाजी मारी है। जहां शाहरुख और विक्रांत ने संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का खिताब जीता, वहीं रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
बड़ी जीतें:
- बेस्ट एक्टर: शाहरुख खान (जवान), विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
- बेस्ट एक्ट्रेस: रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे)
- बेस्ट डायरेक्टर: सुदीप्तो सेन (द केरला स्टोरी)
- बेस्ट फीचर फिल्म: 12वीं फेल
- बेस्ट पॉपुलर फिल्म: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- बेस्ट हिंदी फिल्म: कटहल – द जैकफ्रूट मिस्ट्री
भाषाई श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ:
- तेलुगू: भगवानंथ केसरी
- तमिल: पार्किंग
- पंजाबी: गोड्डे गोड्डे चा
- मराठी: श्यामची आई
- मलयालम: उल्लोजुकु
- कन्नड़: कंडीलू – द रे ऑफ होप
- गुजराती: वश
- बंगाली: डीप फ्रिज
- असमी: रोगांटापु 1982
- उड़िया: पुष्करा
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन (स्टंट कोरियोग्राफी): हनु-मान – नंदू और प्रुध्वी
बेस्ट कोरियोग्राफी: ढिंढोरा बाजे रे (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी) – वैभवी मर्चेंट
बेस्ट लिरिक्स: कासरला श्याम (बलगम – तेलुगू)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन: जी वी प्रकाश (वाथी – तमिल), हर्षवर्धन रामेश्वर (एनिमल – हिंदी)
बेस्ट मेकअप: श्रीकांत देसाई (सैम बहादुर)
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर: सचिन लावेलकर, दिव्या और निधि गंभीर (सैम बहादुर)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: मोहनदास (फिल्म 2018 – एवरीवन इज़ हीरो)
बेस्ट एडिटिंग: मिधुन मुरली (पोक्कोलम – मलयालम)
बेस्ट साउंड डिजाइन: सचिन सुधाकरन और हरिहरन मुरलीधरन (एनिमल – हिंदी)
बेस्ट स्क्रीनप्ले: साईं राजेश निलम (बेबी – तेलुगू), रामकुमार बालाकृष्णन (पार्किंग – तमिल)
बेस्ट डायलॉग: दीपक किंगरानी (सिर्फ एक बंदा काफी है – हिंदी)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: प्रशान्तनु मोहपात्रा (द केरला स्टोरी – हिंदी)
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर: शिल्पा राव (जवान – छलिया)
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर: पी.वी.एन.एस रोहित (बेबी – तेलुगू)
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट: सुक्रित वेनी बनद्रेदी (गांधी और चेतु – तेलुगू), कबीर कंधारे (जिप्सी – मराठी), त्रिशा, थोसार, श्रीनिवास पकोले, भार्गव जगताप (नाल)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: उर्वशी (उल्लोजुकु – मलयालम), जानकी बोडिवाला (वश – गुजराती)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: विजयरावर्घवन (पोक्कोलम – मलयालम), बमथुपेत्ताई सोम
बेस्ट चिल्ड्रेन फिल्म: नाल 2
बेस्ट फिल्म प्रमोटिंग सोशल एंड नेशनल वैल्यूज़: सैम बहादुर
बेस्ट एनिमेशन फिल्म: हनु-मान