मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई में डरीं नरगिस फाखरी, बोलीं- “नींद नहीं आ रही”

KNEWS DESK- अमेरिका और इज़रायल के ईरान पर हमलों के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव का माहौल है। जवाबी कार्रवाई में ईरान द्वारा क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर हमलों की खबरों के बीच यूएई में भी कई ड्रोन अटैक की सूचनाएं सामने आई हैं। ऐसे हालात में वहां रह रहे लोग डर और अनिश्चितता के साए में जी रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री Nargis Fakhri इन दिनों दुबई में हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने डर और चिंता को जाहिर किया है। नरगिस ने अपनी बालकनी से ली गई तस्वीर और वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, “दो दिन पागल कर देने वाले रहे हैं।”

उन्होंने दुबई डाउनटाउन से एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह आसमान की ओर कैमरा घुमाती नजर आ रही हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “चाहे जो भी हो, फिक्र और डर बना रहता है क्योंकि आपको नहीं पता कि अगले पल क्या होने वाला है। नींद भी नहीं आ रही है, दिमाग हाई अलर्ट पर रहता है। इतनी देर हो चुकी है और मैं पूरी तरह जागी हुई हूं।”

नरगिस फाखरी अकेली नहीं हैं। यूएई में कई भारतीय फिल्मी सितारे मौजूदा हालात के कारण फंसे हुए हैं। फ्लाइट्स रद्द होने से भारत लौटना फिलहाल मुश्किल हो गया है। दुबई में मौजूद अन्य कलाकारों में Esha Gupta, Sonal Chauhan, Vishnu Manchu, Ajith Kumar और Erica Fernandes का नाम भी शामिल है।

लगातार बदलते हालात और हवाई सेवाओं में व्यवधान के कारण वहां मौजूद लोगों में बेचैनी बनी हुई है। फिलहाल सभी की नजरें हालात सामान्य होने और सुरक्षित वापसी की संभावनाओं पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *