सोनाक्षी- जहीर की शादी पर मुकेश खन्ना ने किया रिएक्ट, कहा- ‘दोनों ने साथ में काफी वक्त बिताया…’

KNEWS DESK- लंबे समय तक एक- दूसरे को डेट करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को शादी की| परिवालों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों शादी के बंधन में बंधे| मुस्लिम धर्म में शादी करने के लिए सोनाक्षी सिन्हा को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा| वहीं अब टीवी के शक्तिमान मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी- जहीर का सपोर्ट किया है|

पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुकेश खन्ना ने कहा कि इसमें हिन्दू मुस्लिम का एंगल मत डालिए| सोनाक्षी ने जहीर इकबाल से अचानक शादी नहीं की है| दोनों 7 साल से एक-दूसरे को जानते हैं| काफी वक्त साथ में बिताकर दोनों ने ये फैसला लिया है| ऐसे में ये हिन्दू- मुस्लिम नहीं रहता| जिहाद का एंगल तब होता है, जब कोई छोटी बच्ची को आकर बहला फुसला लेता है और सालभर के अंदर शादी हो जाती है| वहां गड़बड़ होती है, ये मामला और एंगल पॉलिटिकल है|

दूसरे धर्म में शादी करना इतना मुश्किल? सोनाक्षी जहीर को डिजिटल तानों के डर  से उठाना पड़ा ये कदम | Sonakshi sinha zaheer iqbal interfaith marriage  actress off comment section on ...

एक्टर ने आगे कहा- लेकिन यहां दोनों एक्टर हैं| क्या हिन्दू- मुस्लमान शादी नहीं करते| हमारे समय पर भी कई लोगों ने शादी की है, वो सभी अपनी लाइफ में खुश हैं| वहीं जो लोग लगातार सोनाक्षी- जहीर को ट्रोल कर रहे हैं, उन पर भी मुकेश ने नाराजगी जाहिर की है| साथ ही मुकेश ने शत्रुघ्न को एक महान इंसान बताया और कहा- ये उनके घर का मामला है|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.