स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं मौनी रॉय, एक्ट्रेस के लुक पर फिदा हुए फैंस

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर अपने ग्लैम अवतार की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस का बोल्ड लुक फैंस को काफी पसंद आता है| फैंस मौनी का नया लुक देखने के लिए बेताब रहते हैं| वहीं मौनी रॉय को सोमवार यानी आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां से एक्ट्रेस की तस्वीरें सामने आई हैं|

एयरपोर्ट पर मौनी रॉय एक सफेद क्रॉप्ड टैंक टॉप के साथ ब्राउन कलर की टैन लॉन्ग स्कर्ट पहने नजर आईं, जिसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं|

इस दौरान मौनी रॉय ने अपने बालों को खुला रखना पसंद किया| इस लुक में एक्ट्रेस ने ब्राउन फ्लैट्स कैरी की| मौनी ने अपने लुक को शेड्स के साथ कंप्लीट किया|

साथ ही उन्होंने एक बेज हैंडबैग भी कैरी किया हुआ था| मौनी रॉय की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं| एक्ट्रेस का स्टाइलिश लुक सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है|

मौनी रॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही देवांग शशिन भावसार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ब्लैकआउट’ में नजर आने वाली हैं| एक्ट्रेस के साथ विक्रांत मैसी और सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे|

फिल्म ‘ब्लैकआउट’ 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है| फैंस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

About Post Author