ब्लैक साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं मौनी रॉय, बोल्ड लुक में कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आईं एक्ट्रेस

KNEWS DESK- टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय एक्टिंग के साथ-साथ अपने ग्लैम अवतार को लेकर भी लगातार चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस का बोल्ड लुक अक्सर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचता है| फैंस मौनी का नया लुक देखने के लिए बेताब रहते हैं| एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस अपना बोल्ड फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं|

मौनी रॉय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस साड़ी में अपनी खूबसूरती से लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं|

इस लुक में एक्ट्रेस ने अपने बालों को एक साइड करके और कर्ल करके खुले रखना पसंद किया| इस लुक में मौनी रॉय ने मिनिमल मेकअप किया और पिंक कलर की लिपशेड कैरी की|

तस्वीरों में मौनी रॉय बिना किसी ज्वेलरी के बला की खूबसूरत लग रही हैं| इस खूबसूरत लुक में अदाकारा ने एक से बढ़कर एक कई शानदार पोज भी दिए| इस दौरान उनके माथे पर लगी काली बिंदी पर फैंस फिदा हो रहे हैं|

अब मौनी रॉय की ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं| फैंस कमेंट्स के जरिये एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं|

About Post Author