मौनी रॉय ने बीच पर लगाया हुस्न का तड़का, ब्लू बिकिनी में लगीं बेहद हॉट

KNEWS DESK – बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस मौनी रॉय का सोशल मीडिया पर बोल्ड अंदाज़ किसी से छुपा नहीं है। 38 साल की मौनी रॉय आए दिन अपनी हॉट और स्टाइलिश फोटोज़ से फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे बीच पर एंजॉय करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।

नीले कपड़े में दिखा अलग अंदाज

मौनी रॉय की पहली तस्वीर में वे बीच पर लेटी हुई हैं और खुले आसमान को निहार रही हैं। इस तस्वीर में उन्होंने नीले रंग की बिकिनी पहनी हुई है, जो उनके बोल्ड लुक को और भी निखार रही है। फैंस उनकी इस तस्वीर को देखकर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

नीला कपड़ा

लहरों के बीच दीवानी मौनी

दूसरी तस्वीर में मौनी बीच किनारे लेटी हुई नजर आ रही हैं, और समंदर की लहरें उनके हुस्न को छू रही हैं। इस तस्वीर में मौनी के चेहरे पर शांति और सुकून दिख रहा है, लेकिन उनकी निगाहें कहीं और ही टिकी हुई हैं।

लेटकर दिए पोज

बीच बेबी मौनी का नया अवतार

तीसरी तस्वीर में मौनी रॉय समंदर के पानी के बीचों बीच बैठी हुई हैं। उन्होंने अपने बालों को बांध रखा है और कैमरे की तरफ किलर पोज़ देते हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में उनका कंफिडेंस और स्टाइल देखते ही बनता है।

बीच बेबी मौनी रॉय

हवाओं का मजा लेते हुए

चौथी तस्वीर में मौनी ने बिकिनी के ऊपर एक टी-शर्ट पहन रखी है और तेज चलती हवाओं का मजा लेते हुए दिख रही हैं। मौनी की इस तस्वीर में उनकी सादगी और खूबसूरती का एक अलग ही रूप नजर आ रहा है।

मौसम का लिया मजा

पानी के अंदर कातिलाना अंदाज़

आखिरी तस्वीर में मौनी रॉय पानी के अंदर नजर आ रही हैं, और उनकी कातिलाना नजरें फैंस के दिलों को घायल कर रही हैं। उनकी ये तस्वीर वाकई दिल धड़काने वाली है।

पानी में मौनी

मौनी रॉय का यह बोल्ड और ग्लैमरस अवतार उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी आखिरी बार टीवी शो ‘शो टाइम’ में नजर आई थीं, और अब फैंस बेसब्री से उनकी अगली प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं।

About Post Author