मिशन रानीगंज का नया गाना जलसा 2.0 हुआ रिलीज, अक्षय-परिणीति की दिखी शानदार केमिस्ट्री

KNEWS DESK – परिणिति चोपड़ा अभी अपनी शादी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं| इस महीने वो राघव चड्डा के साथ शादी करने वाली हैं| परिणिति और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ में एक साथ नजर आयेंगे| फिल्म का पहला गाना जलसा 2.0 रिलीज हो गया है। फिल्म के गाने से पहले टीजर रिलीज किया गया था जो काबिल-ए-तारीफ था। इसने दर्शकों के बीच एक अलग लेवल की एक्साइटमेंट बढ़ा दी। ‘मिशन रानीगंज- द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी है|

 जलसा 2.0 हुआ रिलीज

मिशन रानीगंज का गाना जलसा 2.0 रिलीज किया गया है। गाने के दौरान अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री काफी शानदार दिख रही है। वहीं, गाने में अक्षय कुमार जसवंत गिल के लुक में दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कुर्ता पायजामा और पगड़ी पहनी हुई है। वहीं, परिणीति चोपड़ा सूट सलवार में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

इसके साथ ही गाने के दौरान अक्षय कुमार भांगड़ा करते हुए दिख रहे हैं। वहीं, परिणीति अक्षय का पूरा साथ देती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही यूजर्स को यह गाना काफी पसंद आ रहा है और वे लगातार इसपर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- शानदार म्यूजिक और बीट्स के साथ एनर्जेटिक सॉन्ग। पूरे गाने में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा के बीच की शानदार केमिस्ट्री बेजोड़ है। दूसरे यूजर ने लिखा- 56 साल की उम्र में खिलाड़ी का एनर्जी लेवल को मैच नहीं कर सकता।

5 अक्टूबर 2023 को होगी रिलीज 

पूजा एंटरटेनमेंट प्रोडेक्शन के बैनर तले बनी ‘मिशन रानीगंज’ की कहानी विपुल के रावल ने लिखी है। ये कहानी 1989 में हुए रानीगंज कोयला क्षेत्र का पतन पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म 5 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा के अलावा फिल्म में दिब्येंदु भट्टाचार्या, रवि किशन, राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, वरुण बडोला जैसे सितारे अहम भूमिका में नजर आएंगे।

About Post Author