मिशन रानीगंज बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखने में रही नाकामयाब, फिल्म के फ्लॉप होने पर अक्षय ने दिया ऐसा रिएक्शन

KNEWS DESK – अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज हाल ही में रिलीज हुई थी| फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है| फिल्म सेंसर बोर्ड को काफी पसंद आई थी लेकिन फैन्स को खुश करने में फिल्म नाकामयाब रही| फिल्म को अपना बजट पूरा करना भी मुश्किल हो रहा है| फिल्म के फ्लॉप होने पर अक्षय कुमार का रिएक्शन सामने आया है|

अक्षय कुमार का रिएक्शन 

अक्षय कुमार के लिए ये साल अब तक कुछ खास नहीं रहा है| 1-2 को छोड़कर उनकी सभी फिल्में फ्लॉप ही हो रही हैं| उनकी हाल ही में फिल्म मिशन रानीगंज सिनेमाघरों पर रिलीज हुई है| ये फिल्म भी लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब साबित नहीं हो पा रही है|

मिशन रानीगंज सत्य घटना पर आधारित है| ये जसवंत सिंह गिल की कहानी है जिन्होंने कोलफील्ड्स में फंसे 65 खनिकों की जान बचाई थी| अक्षय ने फिल्म में जसवंत का ही किरदार निभाया है| वहीं परिणीति चोपड़ा ने उनकी पत्नी का किरदार निभाया है|

अक्षय कुमार ने किया रिएक्ट

एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने मिशन रानीगंज के फ्लॉप होने पर बात की| उन्होंने कहा-कमर्शियल देखा जाए तो इस फिल्म ने इतना कमाया नहीं है जितना कमाना चाहिए था| लेकिन मैं यहां ये जानते हुए भी आया हूं कि फिल्म अच्छा नहीं कर रही| मैं यहां जिम्मेदारी लेने आया हूं| मैं ये कह सकता हूं कि अब तक 150 फिल्में कर चुका हूं और ये मेरी बेस्ट फिल्म है| मैं इसलिए आया हूं कि मैं फिल्म नहीं चली है|

रियल स्टोरी बेस्ड है फिल्म 

अक्षय ने आगे कहा- कभी सक्सेज मिलती है कभी नहीं मिलती| कभी फिल्में चलती हैं, कभी नहीं चलती| मैं करना चाहूं तो मैं सिंह इज किंग, राउड़ी राठौर जैसी फिल्में कर सकता हूं और अच्छे पैसे कमा सकता हूं| लेकिन मैंने ये फिल्म की| मैं ये नहीं कह रहा कि मैं कमर्शियल फिल्म नहीं करुंगा| वेलकम 3 बन रही है| वो फिल्म अलग थी| वो कमर्शियल थी और ये अलग है| ये रियल कहानी है| ऐसे कई हादसे हो चुके हैं लेकिन कोई बचता नहीं है| मुझे ये कहानी अलग लगी| जसवंत सिंह ऐसे थे कि वो जानते थे कि मरना है लेकिन उसके बावजूद वो वहां गए और लोगों को निकाला| कमर्शियल सिनेमा नहीं है ये जानते हुए भी मैंने ये फिल्म की|

About Post Author