मिशन मंगल के डायरेक्टर चंद्रयान-3 की सफलता पर बनाएंगे फिल्म, कई अन्य मेकर्स भी दौड़ में शामिल

KNEWS DESK :-  साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म मिशन मंगल के बारे में तो आप जानते होंगे| फिल्म को इसरो के वैज्ञानिकों पर बनाया गया था| अब फिल्म के डायरेक्टर जगन शक्ति ने चंद्रयान 3 की सफल  लैंडिंग के बाद एक बड़ा ऐलान कर दिया है|वो चंद्रयान-3′ पर फिल्म बनाना जा रहे हैं। और भी कई मेकर्स फिल्म बनाना चाहते हैं | आइये विस्तार में आपको बताते हैं|

 फिल्म बनाने की होड़ में शामिल मेकर्स 

फिल्म इंडस्ट्री में ‘चंद्रयान 3’ मिशन के सफल होने के बाद एक अलग ही होड़ मच गई है। इस दौड़ में कई मेकर्स शामिल हैं जो इस ऐतिहासिक मिशन की सफलता की कहानी पर फिल्म बनाना चाहते हैं|यही नहीं कुछ मेकर्स ने अपनी-अपनी फिल्म के नाम रजिस्टर तक कराना शुरू कर दिया है| इस दौरान मिशन मंगल के डायरेक्टर जगन शक्ति ने ‘चंद्रयान 3’ पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है।

डायरेक्टर जगन शक्ति ने कहा

फिल्म मिशन मंगल के डायरेक्टर जगन शक्ति ने एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह मिशन मंगल की टीम के साथ ‘चंद्रयान 3’ पर फिल्म बनाएंगे। अभी इस फिल्म में अक्षय कुमार होंगे या नहीं इसकी अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है|साथ ही डायरेक्टर ने कहा कि वह इस मौके को हाथ से नहीं जाने देंगे और मैं फिलहाल फिल्म की कहानी पर विचार कर रहा हूं’। साथ ही डायरेक्टर ने कहा कि कहानी पर निर्णय लेने से पहले अपनी बड़ी बहन से इनपुट लूंगा | वह इसरो में एक वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं |
फिल्म का नाम रजिस्टर करने के लिए किया अप्लाई
डायरेक्टर जगन शक्ति ही नहीं और कई अन्य फिल्म मेकर्स और प्रोडक्शन हाउस भी चंद्रयान-3 मिशन पर फिल्म बनाने की दौड़ में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स और प्रोडक्शन हाउस ने इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPAPA), प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया और इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स काउंसिल (IFTPC) के मुंबई कार्यालयों में फिल्म का नाम रजिस्टर करने के लिए अप्लाई किया है। लेकिन इनमें से कुछ ही मेकर्स को इस पर फिल्म बनाने की इजाजत दी जाएगी।
IMPALA के एक अधिकारी ने कहा
मीडिया इंटरव्यू में IMPALA के एक अधिकारी ने बताया कि हम अगले हफ्ते इन सभी आवेदनों की समीक्षा करेंगे . इसके बाद कुछ मेकर्स को फिल्म बनाने की इजाजत देंगे, यह अनुमति उन लोगों को दी जाएगी जो हमें वास्तविक लगेंगे।’

 

About Post Author