मीरा राजपूत ने तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का दिया रिव्यू, पोस्ट शेयर कर शाहिद-कृति के लिए लिखा ये

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और शाहिद कपूर की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है| रिलीज से पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गयी| जिसमें कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की| स्क्रीनिंग में शाहिद कपूर अपनी फैमिली के साथ नजर आये| वहीं कृति अपनी बहन नूपुर के साथ स्पॉट हुईं| स्क्रीनिंग के बाद शाहिद की पत्नी मीरा ने अपना रिव्यू शेयर किया और बताया है कि उन्हें फिल्म कैसी लगी|

Movie Review: रोबोट और इंसान की अनोखी लव स्टोरी है शाहिद-कृति की तेरी बातों  में ऐसा उलझा जिया - movie review teri baaton me esa uljha jia-mobile

मीरा ने शेयर किया रिव्यू

शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत ने तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को लेकर अपना रिव्यू शेयर कर दिया| उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फिल्म के एक सीन की एक स्टोरी शेयर की है| जिसमें शाहिद और कृति नजर आ रहे हैं| एक्टर की वाइफ ने लिखा पूरी फिल्म हंसाने वाली है| लम्बे वक़्त के बाद ऐसा जबरदस्त एंटरटेनमेंट| प्यार, हंसी, मस्ती, डांस और अंत में एक दिल छू लेने वाला मैसेज|

मीरा ने कृति को बताया- परफेक्ट

एक्टर की वाइफ मीरा राजपूत ने कृति सेनन को टैग करते हुए उनकी तारीफ की है| मीरा ने कहा-‘आप बिल्कुल परफेक्ट हैं|’ वहीं शाहिद कपूर की परफॉर्मेंस को लेकर कहा- ‘OG लवर ब्वॉय, आपके जैसा दूसरा कोई नहीं| आपने मेरा दिल पिघला दिया| दिल से हसाया, पेट में दर्द हो रहा|

स्टारकास्ट 

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल में हैं| इनके आलावा फिल्म में वेटेरन एक्टर्स धर्मेन्द्र, डिंपल कपाड़िया और राकेश बेदी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं| फिल्म का डायरेक्शन अमित जोशी और आराधना शाह ने किया है| उन्होंने फिल्म की कहानी भी लिखी है|

यह भी पढ़ें – Pakistan Election 2024: पाकिस्तान से आम चुनाव के नतीजे जारी, लाहौर से नवाज शरीफ ने दर्ज की जीत

About Post Author