KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने सिनेमाघरों में धमाका कर दिया है। फिल्म की ओपनिंग पर दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता है और सोशल मीडिया पर भी फैंस इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। पहले ही दिन, रानी मुखर्जी ने अपने दमदार अभिनय और फिल्म की जबरदस्त कहानी के दम पर 5 साउथ फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘मर्दानी 3’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.80 करोड़ रुपये की कमाई की है। हिंदी वर्जन की ऑक्यूपेंसी 18.01% रही। अलग-अलग शोज़ की बात करें तो
- सुबह के शो: 8.97%
- दोपहर के शो: 14.78%
- शाम के शो: 17.13%
- रात के शो: 31.14%
वर्ल्डवाइड फिल्म ने पहले ही दिन 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में और बढ़ोतरी की संभावना है।
किन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा?
‘मर्दानी 3’ ने पहले ही दिन 5 साउथ फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है। ये फिल्में और उनके वर्ल्डवाइड कलेक्शन इस प्रकार हैं|
- मार्टी सुप्रीम: 4.23 करोड़
- मकान मालिक: 4.94 करोड़
- कल्ट: 2.85 करोड़
- बेबी गर्ल: 4.18 करोड़
- द्रौपदी 2: 1.54 करोड़
इन सभी फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को ‘मर्दानी 3’ ने पहले ही दिन पछाड़ दिया, जो फिल्म की लोकप्रियता और रानी मुखर्जी की स्टार पावर का सबूत है।
पहले के पार्ट्स की हिट स्टोरी
‘मर्दानी 3’ का पहला पार्ट 2014 में और दूसरा पार्ट 2019 में रिलीज हुआ था। दोनों पार्ट्स बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुए थे और दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। इस बार भी फिल्म ने कहानी, एक्शन और स्टारकास्ट की शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया है।
फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा मल्लिका प्रसाद भी लीड रोल में नजर आई हैं। फैंस और सेलेब्स दोनों ही रानी के एक्टिंग स्किल्स की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म की कहानी और दमदार एक्शन सीन इसे साल की सबसे चर्चित और हाई-एंटरटेनमेंट फिल्म बनाते हैं।