गोल्डन साड़ी में मानुषी छिल्लर लगीं बेहद खूबसूरत, एक्ट्रेस ने अपने देसी लुक से लूटी लाइमलाइट

KNEWS DESK – मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होने जा रही है| शादी से पहले अंबानी फैमिली हर फंक्शन और रीति रिवाज बहुत धूम धाम से मना रही है| अंबानी फैमिली ने बीती शाम शिव शक्ति पूजा रखी थी, इस पूजा में कई सितारों ने शिरकत की थी| जहां अनन्या जाह्नवी ने अपने ग्लैमर का जलवा दिखाया, तो वहीं मानुषी ने स्माइल से पूरी लाइमलाइट बटोरी ली|

मानुषी छिल्लर

मानुषी छिल्लर अक्सर अपने लुक से फैन्स का ध्यान खींच लेती हैं| लेकिन बीते दिन अनंत-राधिका की शिव शक्ति पूजा में मानुषी ने गोल्ड साड़ी पहन अपना देवी अवतार दिखाया है| जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं|

गोल्डन साड़ी में लगीं कमाल

मानुषी छिल्लर ने साड़ी के साथ गोल्डन धागे की कढ़ाई वाला ब्लाउज पेयर किया है साथ ही एक्ट्रेस ने गले में बड़ा सा हार पहना हुआ है| जिसके बीच में लाल स्टोन लगा है| कानों में मैचिंग ईयरिंग्स के अलावा एक्ट्रेस ने एक हाथ ने कड़ा पहन अपना लुक पूरा किया है|

बालों में गजरा सजाया

मानुषी छिल्लर ने अपने बालों को जुड़ा में स्टाइल करके गजरा लगाया है| एक्ट्रेस ने अपने मेकअप को शिमरी या गोल्डन नहीं रखते हुए सॉफ्ट ब्राउन शेड दिया है| मानुषी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं|

स्माइल से लूटी महफिल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शिव शक्तिम पूजा में मानुषी छिल्लर ने स्टाइल तो दिखाया ही है, साथ ही अपनी स्माइल का भी दीवाना बना दिया है|

यह भी पढ़ें – लखीमपुर खीरी में शारदा और घाघरा नदी ने धारण किया विकराल रूप, हर संभव मदद पहुंचाने में जुटा प्रशासन

About Post Author