लॉन्ग ड्रेस में मन्नारा चोपड़ा ने ढाया कहर, बोल्ड लुक में एक्ट्रेस ने दिए शानदार पोज

KNEWS DESK- बिग बॉस 17 की सेकंड रनर अप रहीं मन्नारा चोपड़ा आए दिन किसी न कसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| फैंस के साथ अक्सर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| वहीं अब मन्नारा ने अपने न्यू लुक की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें लॉन्ग ड्रेस में एक्ट्रेस सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं|

एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस येलो और गोल्डन कलर की लॉन्ग ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही हैं|

इस लुक में मन्नारा चोपड़ा की कातिलाना अदाएं लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं| इस दौरान उन्होंने अपने बालों को खुले रखना पसंद किया| साथ ही एक्ट्रेस ने कानों में ग्रीन कलर के ईयरिंग्स कैरी किये|

तस्वीरों में मन्नारा चोपड़ा गले में ग्रीन कलर का नेकलेस पहने नजर आ रही हैं| इस लुक में उन्होंने सटल मेकअप किया| साथ ही लाइट कलर की लिपशेड कैरी की|

डीपनेक ड्रेस में मन्नारा चोपड़ा ने एक से बढ़कर एक कई शानदार पोज भी दिए| अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं|

About Post Author