बोल्ड लुक में मन्नारा चोपड़ा ने बिखेरा हुस्न का जलवा, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का लुक

KNEWS DESK- बिग बॉस 17 की सेकंड रनर अप रहीं मन्नारा चोपड़ा आए दिन किसी न कसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| फैंस के साथ अक्सर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| वहीं अब मन्नारा ने अपने न्यू लुक की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें बोल्ड लुक में एक्ट्रेस सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं|

एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस व्हाइट क्रॉप टॉप और डैमेज हॉट पैंट पहने शानदार लुक में नजर आ रही हैं|

इस लुक में मन्नारा चोपड़ा की कातिलाना अदाएं लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं| इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने बालों को स्ट्रेट करके खुले रखना पसंद किया|

मन्नारा चोपड़ा ने इस लुक में सुन्दर ईयरिंग्स कैरी किये| साथ ही एक्ट्रेस ने इस दौरान सटल मेकअप किया और रेड कलर की लिपस्टिक लगाई| मन्नारा ने अपने लुक को रेड बूट्स के साथ कंप्लीट किया|

इस दौरान मन्नारा चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही हैं| एक्ट्रेस ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि जब आपके पास समुद्र तट के अनंत दृश्य के साथ विदेशी कमरे की छत हो| पटाया में आपका स्वागत है|

एक्ट्रेस की ये फोटोज अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.