मनीषा रानी और एल्विश यादव का पहला गाना ‘बोलेरो’ हुआ रिलीज, दिखी खट्टी-मीठी केमिस्ट्री

KNEWS DESK – बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के फेमस कंटेस्टेंट्स मनीषा रानी और एल्विश यादव का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग बोलेरो रिलीज हो गया है। फैन काफी समय से दोनो को एक साथ देखने का इंतज़ार कर रहे थे| सॉन्ग में दोनों की केमिस्ट्री आग लगा रही है| फैन्स गाने पर अपना प्यार लुटा रहे हैं| साथ ही अपनी प्रतिकिया शेयर कर रहे हैं|

बोलेरो सॉन्ग

‘बोलेरो’ गाने में मनीषा रानी और एल्विश की दमदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों टॉम एंड जेरी की तरह दिखाई दे रहे हैं। फैंस को उनकी खट्टी-मीठी बॉन्डिंग पसंद आ रही है। बिग बॉस के घर में मनीषा ने एल्विश पर खूब लाइन मारी थी, लेकिन एक्टर ने जरा भी भाव नहीं दिया था। अब सॉन्ग में उनके बीच प्यार देख ‘एल्विशा’ फैंस खुश हो गए हैं। अभी तक गाने को लाखों लोगों ने देख लिया है।

फैंस को पसंद आ रही जोड़ी

लोग मनीषा और एल्विश की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “एल्विश और मनीषा के लिए सम्मान और प्यार अनकंडिशनल है। न गंदगी, न रीमेक, न किसिंग, न ओवर एक्टिंग। प्योर मेलोडी है।” एक ने कहा, “ब्यूटीफुल वाइब्स।” इसी तरह लोग उन पर प्यार लुटा रहे हैं।

वर्कफ्रंट 

मनीषा रानी इन दिनों एक के बाद एक म्यूजिक वीडियोज बना रही हैं। पहले टोनी कक्कड़ फिर एल्विश यादव और अब जल्द ही वह पार्थ समथान के साथ नजर आएंगी। इस रोमांटिक ट्रैक में मनीषा और पार्थ इश्क फरमाते हुए दिखाई देंगे। वहीं, एल्विश YOUTUBE पर व्लॉग्स के जरिए फैंस के साथ जुड़े हैं। अभी उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

About Post Author