मलाइका अरोड़ा के नए लुक ने किया लोगों को घायल, व्हाइट ड्रेस में कमाल दिखीं एक्ट्रेस

KNEWS DESK- बॉलीवुड की अदाकारा मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने नए लुक के चलते चर्चा में बनी रहती हैं| फैंस एक्ट्रेस के नए लुक का बेसब्री से इंतजार करते हैं| मलाइका का ग्लैम अवतार लोगों को अपना दीवाना बना देता है| वहीं एक्ट्रेस का अब नया लुक सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर इस समय छा गया है|

अदाकारा मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं| तस्वीरों में मलाइका अपनी फिटनेस बॉडी दिखाती नजर आ रही हैं|

तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा व्हाइट ड्रेस पहने दिख रही हैं| एक्ट्रेस ने फोटोज में शानदार पोज भी दिये हैं| इस लुक में मलाइका ने राउंड शेप वाले गोल्डन इयररिंग और हाथों  में रिंग पहनी हुई है|

अदाकारा ने अपने लुक में बालों में जूड़ा लगाना पसंद किया| अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए उन्होंने ब्राउन शेड मेकअप चुना| मलाइका अरोड़ा की इन तस्वीरों का सोशल मीडिया पर जलवा बरकरार है|

मलाइका अरोड़ा की तस्वीरों में उनकी कातिलाना अदाएं लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं| फोटोज पर लोग लगातार कमेंट्स कर अदाकारा की तारीफ कर रहे हैं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.