KNEWS DESK – अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का पिछले साल 2024 में ब्रेकअप हुआ था। हालांकि, उनके ब्रेकअप के बाद भी दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। हाल ही में दोनों ने फिर से सुर्खियां बटोरीं, जब वे मुंबई की मशहूर सोशल वर्कर सीमा सिंह की बेटी मेघना सिंह की सगाई में साथ पहुंचे।
इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में मलाइका रेड साड़ी और डीप नेक ब्लाउज में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि अर्जुन ब्लैक सूट में बेहद आकर्षक लग रहे थे। मेघना सिंह की यह सगाई सेलेब्स से भरी हुई थी, लेकिन मलाइका और अर्जुन की जोड़ी ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
सगाई के दौरान दोनों की मौजूदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह पहली बार नहीं है जब दोनों ब्रेकअप के बाद साथ नजर आए। इससे पहले उन्हें बांद्रा के लीलावती अस्पताल के बाहर देखा गया था, जहां वे सैफ अली खान से मिलने पहुंचे थे।
छह साल का रिश्ता, और फिर ब्रेकअप
मलाइका और अर्जुन ने 2018 में डेट करना शुरू किया था और 2019 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। हालांकि, छह साल बाद 2024 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। मलाइका के पिता के निधन के दौरान अर्जुन उनके साथ खड़े नजर आए थे, जो उनके रिश्ते की गहराई को दर्शाता है।
ब्रेकअप पर दोनों के बयान
ब्रेकअप के बाद अर्जुन ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, “नहीं, अब मैं सिंगल हूं। रिलैक्स करो।” वहीं, मलाइका ने कहा था, “मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में पब्लिक में बात करना पसंद नहीं करती।”
हालांकि दोनों ने अलग होने की बात कबूल की, लेकिन उनके फैंस को यह देखकर खुशी होती है कि दोनों में दोस्ती और आपसी सम्मान अभी भी बरकरार है।