ग्लैम अवतार में नजर आईं मलाइका अरोड़ा, ब्लैक लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस

KNEWS DESK- बॉलीवुड की अदाकारा मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने नए लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| फैंस उनके नए लुक का काफी बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं| वहीं अब मलाइका के नए लुक ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है| अदाकारा ने नए लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं|

मलाइका अरोड़ा अपने ग्लैम अवतार के लिए जानी जाती हैं| वहीं अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें मलाइका ब्लैक कलर के लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं|

इस लुक में मलाइका अरोड़ा ने अपने बालों को कर्ल करके खुले रखना पसंद किया और उसमें एक खूबसूरत टियारा भी कैरी किया| इस लुक में उन्होंने सटल मेकअप किया और डार्क लिपशेड कैरी की|

मलाइका अरोड़ा ने इस दौरान कानों में लॉन्ग ईयरिंग्स कैरी किये| एक्ट्रेस ने हील्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया| इस लुक में मलाइका ने एक से बढ़कर एक कई शानदार पोज भी दिए|

अदाकारा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं| उनके इस बोल्ड लुक की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं| यूजर्स कमेंट के जरिये तस्वीरों पर रिएक्ट कर रहे हैं| एक्ट्रेस अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखती हैं|

About Post Author