अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- ‘वे लोग पसंद हैं जिन पर मैं…’

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज यानी 26 जून को अपना 39वां बर्थडे मना रहे हैं| एक्टर के बर्थडे पर फैन्स के लेकर सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर खूब सारी बधाइयाँ दी| अर्जुन ने रात में एक पार्टी भी रखी जहां बॉलीवुड के तमाम स्टार्स ने शिरकत की| लेकिन इस दौरान मलाइका अरोड़ा नजर नहीं आईं और न ही एक्ट्रेस ने अर्जुन को बर्थडे विश किया है| ऐसे में एक बार फिर अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें तेज हो गयी हैं| वहीं अब मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जो वायरल हो गया है|

मलाइका ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट 

मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है| जिसमें लिखा है कि मुझे ऐसे लोग पसंद हैं, जिनपर मैं आंखें बंद करके और पीठ फेरकर भरोसा कर सकूं| एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को बिना किसी कैप्शन के शेयर किया है, और अब फैन्स भी इस कमेंट कर रहे हैं|

fallback

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने रिलेशनशिप को 2019 में पब्लिक किया था इसके बाद से दोनों को अक्सर एक साथ इवेंट्स और वेकेशंस पर देखा गया| दोनों अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते थे लेकिंज कुछ वक्त से दोनों के रिश्ते में अनबन की अफवाहें चल रही हैं| अभी तक मलाइका या अर्जुन दोनों में से किसी ने अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है| लेकिन ख़बरें हैं कि दोनों ने आपसी सहमति से अपनी राहें अलग कर ली हैं|

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड: मौसम विभाग ने जारी की 29 जून तक भारी बारिश चेतावनी, डीएम ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश

About Post Author