Malaika Arora: बालों में गजरा, पैरों में पायल पहनकर दुल्हन की तरह तैयार हुईं मलाइका अरोड़ा, देखें ये वीडियो

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| एक्ट्रेस आए दिन अपने कमाल के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं| वहीं अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने हुस्न का जादू चलाया है|

मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो इस समय काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जहां मलाइका मराठी लुक में नजर आ रही हैं| वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- पारंपरिक ते अधिक सुंदर|

वीडियो में मलाइका बड़ी चाह से खुद को तैयार करती नजर आ रही हैं, जहां वह पायल पहन रही हैं और बालों में गजरा लगा रही हैं| सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर धड़ाधड़ कमेंट्स आ रहे हैं| हर किसी को एक्ट्रेस का ये ट्रेडिशनल लुक काफी पसंद आ रहा है| वहीं एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि बोनी कपूर जी की लाडली बहु| वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि 50 साल की ये लगती नहीं है यार| किसी अन्य यूजर ने लिखा, क्या खूब लगती हो, बड़ी सुंदर दिखती हो| एक फैन ने लिखा कि मैम आप ऐसे ही हमेशा रहा करो|

आपको बता दें, हाल ही में मलाइका ने अपना 48वां जन्मदिन मनाया| एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कई सारे आइटम सॉन्ग्स में अपनी खूबसूरत आदाओं से धमाल मचाया और लोगों का दिल जीता|

About Post Author