येलो ड्रेस में बला की खूबसूरत लगीं मलाइका अरोड़ा, इवेंट में फैशन आइकॉन ने शानदार लुक से लगाए चार चांद

KNEWS DESK- मलाइका अरोड़ा, बॉलीवुड की चमकती सितारा और फैशन आइकॉन, हर बार अपने अनूठे और शानदार स्टाइल से सबको प्रभावित करती हैं। ‘छैय्या छैय्या’ और ‘मुन्नी बदनाम हुई’ जैसे गानों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली मलाइका का फैशन सेंस आज भी चर्चा में रहता है। 50 साल की उम्र में भी उनकी खूबसूरती और किसी युवा अभिनेत्री को टक्कर देती है।

हाल ही में, मलाइका अरोड़ा ने एक इवेंट में अपने लुक से सभी का ध्यान खींचा। इस बार, उन्होंने येलो रंग के को-ऑर्ड सेट में चार चांद लगाए। उनका यह लुक फैशन की नई ऊंचाइयों को छूने वाला था। येलो रंग की ड्रामेटिक फुल-लेंथ स्कर्ट और प्लंजिंग क्रॉप टॉप में वो बेहद खूबसूरत लगीं।

मलाइका ने अपने इस लुक को एक स्टेटमेंट चोकर नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स के साथ पूरा किया, जिनमें मोती और हरे रत्न जड़े हुए थे। न्यूड मेकअप और सॉफ्ट वेव्स के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया| वायरल वीडियो में, मलाइका अपनी स्कर्ट को ठीक करती नजर आईं, जो उनके सहजता और स्टाइल के प्रति उनके प्यार को दर्शाता है|

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की अफवाहें

बता दें, मलाइका अरोड़ा की निजी जिंदगी भी मीडिया में सुर्खियों में रही है। चर्चा है कि उन्होंने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से ब्रेकअप कर लिया है। दोनों का रिश्ता लगभग 6 साल पुराना था, और हाल ही में दोनों को एक साथ कम ही देखा गया है। हालांकि, अभी तक किसी ने भी इस ब्रेकअप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

About Post Author