बाली की ख़ूबसूरती का मजा ले रहीं मलाइका अरोड़ा, एक्ट्रेस की तस्वीरों पर फैन्स ने लुटाया प्यार

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर फैन्स को अपनी कातिल अदाओं से दीवाना बना लेती हैं|  इस बार भी एक्ट्रेस ने अपने ग्लैमर अवतार की वजह से फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है| मलाइका ने हाल ही में अपने समर वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं| जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं|

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में कुछ फाेटाेज एक पोस्ट में शेयर की है| पोस्ट में एक्ट्रेस अपने बाली वेकेशन की झलक दिखा रही हैं| जिसमें वो कभी झूले पर बैठी तो कभी सूरज की रोशनी में में पोज करती मलाइका अरोड़ा अपना ग्लैमर लुक दिखा रही हैं|

ग्लैमरस लुक

मलाइका अरोड़ा इस फोटो में बाली की खूबसूरत हरियाली का मचा लेती नजर आ रही हैं| एक्ट्रेस व्हाइट लूज शर्ट और प्रिंटेड शॉर्ट्स में झूले पर खूब इठला रही हैं|

वेकेशन कर रहीं एन्जॉय

इस फोटो में मलाइका अपना ग्लैम अंदाज़ दिखा रही हैं| एक्ट्रेस ने टू पीस पहना हुआ है| और नो मेकअप लुक के साथ गॉगल्स लगाये हैं|

मलाइका-अर्जुन

मलाइका ने अपनी फोटोज के साथ बाली के खूबसूरत नज़रों को भी फैन्स के साथ शेयर किया है| एक्ट्रेस ने कभी सनसेट तो कभी रंग बिरंगी मछलियां| एक्ट्रेस की वेकेशन फोटोज पर फैन्स अपना दिल हार बैठे हैं|

यह भी पढ़ें – बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करने का हमारा वादा ‘क्रांतिकारी’, अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देगा, पटना में बोले राहुल गांधी

About Post Author