मलाइका अरोड़ा को शोल्डर मसाज करवाना पड़ा भारी, एक्ट्रेस बुरी तरह हुईं ट्रोल, ‘अर्जुन नाराज ना हो जाए…’

KNEWS DESK- एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने ग्लैमरस लुक्स और पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बनी रहती हैं लेकिन इस बार मलाइका अरोड़ा किसी और ही वजह से चर्चा का विषय बनी हुई हैं| दरअसल, एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह शोल्डर मसाज लेती नजर आ रही हैं| इसी के चलते यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं|

मलाइका अरोड़ा का सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मलाइका एक क्लिनिक में पेन रिलीफ ट्रीटमेंट लेती नजर आ रही हैं| वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा डॉक्टर चेयर पर आंख बंद करके लेटी हैं और ट्रीटमेंट के दौरान काफी रिलेक्स दिख रही हैं| मलाइका अरोड़ा के वीडियो में ऐसा कुछ भी नहीं है कि उन्हें ट्रोल होना पड़े लेकिन यूजर्स कमेन्ट के जरिये वीडियो पर अपनी राय दे रहे हैं|

मलाइका अरोड़ा के पेन ट्रीटमेंट वीडियो के सामने आने के बाद एक यूजर ने उस पर कमेंट करते हुए लिखा- अर्जुन कपूर नाराज हो जाएंगे| दूसरे यूजर ने लिखा- अमीर लोग पैसे देकर हड्डियां तुड़वाते हैं और गरीब मेहनत करके| एक अन्य यूजर ने लिखा- इसमें काफी स्कोप है, लग रहा है सीखना पड़ेगा| वहीं कुछ ट्रोलर्स ने मलाइका की उम्र को लेकर उन पर निशाना साधा है|

About Post Author