बॉडीकॉन ड्रेस में मलाइका अरोड़ा ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, अदाकारा की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस

KNEWS DESK- बॉलीवुड की अदाकारा मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने नए लुक के चलते चर्चा में बनी रहती हैं| फैंस एक्ट्रेस के नए लुक का बेसब्री से इंतजार करते हैं| मलाइका का ग्लैम अवतार लोगों को अपना दीवाना बना देता है| वहीं अब एक्ट्रेस का नया लुक सामने आया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर छा गया है|

अदाकारा मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं| तस्वीरों में मलाइका अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं|

तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा शाइनिंग वाली बॉडीकॉन ड्रेस पहने नजर आ रही हैं, जिसके साथ उन्होंने डायमंड नेकलेस कैरी किया है| इस दौरान उन्होंने अपने बालों को काफी स्टाइलिश तरीके से खुले रखा है|

इस लुक में मलाइका अरोड़ा ने कानों में ड्रेस से मैचिंग के लॉन्ग ईयरिंग्स कैरी किये| इस लुक में एक्ट्रेस ने ब्राउनी शेड के साथ शाइनी मेकअप किया| साथ ही नैचुरल लिपशेड कैरी की| अदाकारा ने हील्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया|

अब मलाइका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं| एक्ट्रेस के इस लुक पर फैंस की निगाहें थम सी गई हैं|

About Post Author