मलाइका अरोड़ा ने ‘रैप-अप’ पार्टी में किया शानदार डांस, एक्ट्रेस के साथ जमकर नाचे शोएब-मनीषा

KNEWS DESK – झलक दिखलाजा 11 की रैप-अप पार्टी को फराह खान ने होस्ट किया था| इस पार्टी में बॉलीवुड की हसीना मलाइका अरोड़ा ने अपने डांस से धमाल मचा दिया था| वहीं मनीषा रानी, शोएब इब्राहिम, अंकिता लोखंडे, शिव ठाकरे के लेकर तमाम स्टार्स ने जमकर डांस किया है|

fallback

मलाइका अरोड़ा ने किया धमाकेदार डांस 

झलक दिखलाजा का सीजन 11 अब खत्म होने वाला है| चारों तरफ मनीषा रानी को जीतने को लेकर ख़बरें तेज हैं| वहीं बीते दिन शो की ग्रैंड पार्टी हुईं| जहां मलाइका अरोड़ा ने जमकर डांस किया है| एक्ट्रेस ने अपने डांस मूव से सभी को दीवाना बना दिया है| जब वह छैया छैया पर नाचीं तो हर कोई उन्हें ही देखता रह गया| अब एक्ट्रेस के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

झलक दिखलाजा 11 का ग्रैंड फिनाले 2 मार्च यानी आज प्रसारित होगा| वहीं लगातार ख़बरें आ रही हैं कि बिग बॉस ओटीटी 2 की मनीषा रानी ने ट्राफी जीत ली है जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं| हालांकि इसपर अभी मेकर्स ने कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया है|

झलक दिखलाजा 11 की रैप-अप पार्टी को फराह खान ने होस्ट किया था| जहां शोएब इब्राहिम, शिव ठाकरे, मनीषा रानी, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन से लेकर अरशद वारसी तक दिखे|

यह भी पढ़ें – राजस्थान: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने धौलपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ फिर से शुरू की

About Post Author