ब्रेकअप की ख़बरों के बीच एक साथ स्पॉट हुए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, कपल का वीडियो हुआ वायरल

KNEWS DESK – मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले काफी समय से ब्रेकअप को लेकर चर्चा में बने हुए हैं| लेकिन कई बार कपल ने इन अफवाहों पर विराम लगाया है| वहीं ब्रेकअप रूमर्स के बीच एक बार फिर दोनों को शनिवार की सुबह मुंबई में अमृता अरोड़ा की पार्टी से एक ही कार में निकलते हुए स्पॉट किया गया|

Malaika Arora kisses Arjun Kapoor in new year post | मलाइका अरोड़ा-अर्जुन  कपूर की किस करते हुए फोटो

मलाइका-अर्जुन को एक साथ किया गया स्पॉट 

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को काफी टाइम बाद एक साथ बाहर देखा गया है| कुछ दिन पहले उन्होंने एक साथ एक शादी में शिरकत की थी| वहीं वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर और मलाइका कार की पिछली सीट पर एक साथ बैठे हुए हैं| इस दौरान मलाइका अरोड़ा व्हाइट आउटफिट मे नजर आईं| इसके साथ उन्होंने मैचिंग ब्लेज़र पहना हुआ था| वहीं अर्जुन कपूर ने ब्लैक आउटफिट में अपनी लेडी लव को कॉम्प्लीमेंट करते दिखे|

कपल का ब्रेकअप 

पहले कईं मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप हो गया हैं और वे अब अपने प्यार को दूसरा मौका दे रहे हैं| उनके कथित ब्रेकअप के पीछे अफवाह का कारण उनके रिश्ते को अगले लेवल (शादी) पर ले जाने पर मतभेद था| रूमर्स के मुताबिक दोनों में से एक कथित तौर पर शादी करना चाहता है जबकि दूसरा इसके लिए रेडी नहीं है|

अफवाह है ब्रेकअप की ख़बरें 

रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने इस महीने की शुरुआत कंफर्म किया था कि मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप रूमर्स में कोई सच्चाई नहीं है| रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने कहा था, ”जब लोग देखते हैं कि वे कुछ अकेले पोस्ट कर रहे हैं, तो वे अनुमान लगा लेते हैं कि वे अलग हो गए हैं| मलाइका अपनी बहन अमृता के साथ छुट्टियों पर गई थीं और लोगों को लगा कि वे अलग हो गए हैं| यह कितना बेतुका है? वे स्ट्रॉन्ग हो रहे हैं| ये दावे भी बेसलेस हैं कि उनमें कमिटमेंट रिलेटेड प्रॉब्लम थीं| वे इतने लंबे समय से एक साथ हैं, उन्हें अचानक कमिटमेंट की समस्या क्यों होगी| वे एक-दूसरे के लिए कमिटेड हैं और इसे लेकर उन्हें कोई प्रॉब्लम नहीं है|”

यह भी पढ़ें – पति नूपुर शिखरे साथ हनीमून पर रवाना हुईं आमिर खान की बेटी, ईरा ने खास पलों की तस्वीरें की शेयर

About Post Author