मेकर्स ने राजकुमार-श्रद्धा की स्त्री 2 के टीजर को लेकर शेयर किया अपडेट, जानें अब रिलीज होगी फिल्म

KNEWS DESK – राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे| फिल्म को लेकर अपडेट सामने आ गया है| स्त्री 2 सिनेमाघरों में 15 अगस्त को दस्तक देने वाली है| फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म स्त्री का सीक्वल है|जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया था|

Shraddha Kapoor and Rajkummar Rao starrer Stree 2 teaser to release on June  14 but there's a catch; FIND OUT | PINKVILLA

श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की मच अवेटेड फिल्म स्त्री 2 सिनेमाघरों में 15 अगस्त को दस्तक देने वाली है| इस बात की जानकारी फिल्म के प्रोडक्शन मैडॉक फिल्म्स ने एक पोस्ट शेयर कर दी है| पहले फिल्म 30 अगस्त को रिलीज होने वाली थी| लेकिन अब फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी| वहीं फिल्म का टीजर भी आज रिलीज होने वाला है|

अमर कौशिक द्वारा निर्देशित, जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान प्रोडक्शन ने एक बार फिर राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी के साथ मिलकर इस फिल्म पर काम किया है| स्त्री 2 साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म स्त्री का सीक्वल है| जिसने फैन्स को हंसने और डरने के लिए मजबूर कर दिया था| वहीं अब फिल्म के पार्ट 2 को लेकर भी कई वादे किये जा रहे हैं|

स्त्री 2 का टीजर 

स्त्री 2 का टीजर आज मुंज्या के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगा| इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ‘स्त्री’ के बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ मुंज्या आता है| फिल्म के ख़त्म होने के बाद टीजर दिखाया जायेगा| इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ओ फ्राइडे, जल्दी आना क्योंकि मुंज्या और स्त्री दोनों इंतजार कर रहे हैं|

राजकुमार राव ने फिल्म का किया ऐलान 

राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर ‘स्त्री’ से अपना और श्रद्धा कपूर का एक सीन शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा श्रीकांत और मिस्टर एंड मिसेज माही को प्यार देने के लिए शुक्रिया| और अब मैं बिक्की के रूप में वापस आऊंगा| ये स्त्री 2 का टाइम है| टीजर मुंज्या के साथ सिनेमाघरों में आएगा| बिक्की प्लीज|

यह भी पढ़ें – लोकसभा अध्यक्ष सत्तारूढ़ पार्टी से होना चाहिए, जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी का बड़ा बयान

About Post Author