प्रभास की कल्कि 2898 एडी को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट, जानें कब रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

KNEWS DESK – साउथ सुपरस्टार प्रभास इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म कल्कि 2898 एडी को लेकर चर्चा में हैं| फिल्म में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन नजर आयेंगे| फिल्म का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं| वहीं अब मेकर्स ने कल्कि 2898 एडी को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है| मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है|

प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की इस दिन हो सकती है ट्रेलर की घोषणा –  Garjana News

मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज डेट का किया ऐलान

कल्कि 2898 एडी के मेकर्स ने ऐलान कर दिया है कि कल्कि 2898 एडी का ट्रेलर 10 जून 2024 को जारी किया जायेगा| मेकर्स ने एक्स अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी मही| दुनियाभर में कल्कि 2898 एडी की पहली झलक का इंतज़ार हो रहा है| मेकर्स ने एक्स पर प्रभास के फैन्स के लिए लिखा कि एक नई दुनिया 10 जून को ‘कल्कि 2898 एडी’ ट्रेलर का इंतजार कर रही है|

रिलीज डेट के साथ ही फैन्स को प्रभास का फर्स्ट लुक भी देखने को मिला है| फिल्म में एक्टर भैरव का किरदार निभा रहे हैं| पोस्टर में देखा जा सकता है कि प्रभास एक पहाड़ की चोटी पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं| साथ ही पोस्टर पर लिखा है – “सब कुछ बदलने वाला है|”

https://x.com/Kalki2898AD/status/1798210288849940678

फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के अलावा कमल हासन और दिशा पटानी भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं|

यह भी पढ़ें – नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा इस्तीफा

About Post Author