‘धुरंधर’ के मेजर इकबाल अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड से की सगाई, जानिए कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हन

KNEWS DESK – रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता के बीच एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बड़ी खुशखबरी देकर फैंस को चौंका दिया है। लंबे समय से चर्चा में रही अपनी रिलेशनशिप को अब अर्जुन रामपाल ने नया नाम दे दिया है। एक्टर ने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डेमेत्रिएड्स से सगाई कर ली है। ‘धुरंधर’ में मेजर इकबाल के दमदार किरदार के बाद अब अर्जुन अपनी सगाई की खबर को लेकर सुर्खियों में हैं।

पॉडकास्ट में किया सगाई का खुलासा

हाल ही में अर्जुन रामपाल और ग्रैबिएला डेमेत्रिएड्स को रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में एक साथ देखा गया। इस पॉडकास्ट के ट्रेलर में अर्जुन ने बातचीत के दौरान अचानक खुलासा कर दिया कि वह और ग्रैबिएला सगाई कर चुके हैं। बातचीत के दौरान जब रिश्ते और शादी की बात चली तो ग्रैबिएला ने कहा कि वह अर्जुन के लुक्स की वजह से उनके साथ रिलेशनशिप में नहीं आई थीं और अभी तक दोनों की शादी भी नहीं हुई है। इसी पर अर्जुन ने मुस्कुराते हुए कहा कि “हमारी सगाई हो चुकी है।” यह सुनकर फैंस भी हैरान रह गए, क्योंकि इससे पहले इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई थी।

https://www.instagram.com/reel/DSNQgNECutn/?

अर्जुन रामपाल और ग्रैबिएला डेमेत्रिएड्स साल 2019 से एक-दूसरे के साथ हैं। अर्जुन के पहली पत्नी मेहर जेसिया से अलग होने के बाद ग्रैबिएला उनकी जिंदगी में आईं। तब से दोनों साथ रह रहे हैं और बिना शादी के ही दो बच्चों के माता-पिता भी बन चुके हैं। चाहे कोई पार्टी हो, अवॉर्ड फंक्शन या फैमिली इवेंट—अर्जुन और ग्रैबिएला को अक्सर साथ देखा जाता है।

https://www.instagram.com/p/DRmR1i6DKtX/

फैंस में खुशी की लहर

जैसे ही सगाई की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस ने अर्जुन रामपाल को बधाइयां देना शुरू कर दिया। कई लोग इस कपल को इंडस्ट्री का सबसे स्टाइलिश और स्ट्रॉन्ग कपल बता रहे हैं। लंबे समय से साथ रह रहे इस जोड़े की सगाई की खबर ने उनके चाहने वालों को बेहद खुश कर दिया है।

कौन हैं ग्रैबिएला डेमेत्रिएड्स?

ग्रैबिएला डेमेत्रिएड्स साउथ अफ्रीका से ताल्लुक रखती हैं। बहुत कम उम्र में उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और आज वह एक जानी-मानी टॉप मॉडल हैं। मॉडलिंग के साथ-साथ ग्रैबिएला ने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई भी की है और वह एक सफल फैशन डिजाइनर भी हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन रामपाल हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आए हैं। फिल्म में उन्होंने ISI एजेंट मेजर इकबाल का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों से जबरदस्त सराहना मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *