KNEWS DESK – हिंदी सिनेमा की कई अभिनेत्रियां ऐसी रही हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में तो अपनी दमदार पहचान बनाई, लेकिन जब उन्होंने क्षेत्रीय सिनेमा में कदम रखा, तो वहां उनका जादू नहीं चल पाया। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं भाग्यश्री, जिन्होंने सलमान खान के साथ सुपरहिट फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से डेब्यू कर रातोंरात लोकप्रियता हासिल की थी।
बॉलीवुड से मिली जबरदस्त सफलता
1989 में आई ‘मैंने प्यार किया’ ने भाग्यश्री को हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में पहुंचा दिया था। उनकी मासूमियत और अभिनय ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। लेकिन फिल्म की अपार सफलता के बावजूद भाग्यश्री ने बहुत जल्दी फिल्मों से दूरी बना ली।
https://www.instagram.com/p/DQOtLGZCCwA/
भोजपुरी सिनेमा में आजमाई किस्मत
कुछ साल बाद भाग्यश्री ने भोजपुरी सिनेमा की ओर रुख किया। उन्होंने ‘देवा’ जैसी फिल्म से एंट्री की और बाद में मनोज तिवारी के साथ ‘जनम जनम क साथ’ में भी नजर आईं। वहीं उनके पति हिमालय दासानी द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘एगो चुम्मा दे द राजाजी’ में भी उन्होंने काम किया।

फ्लॉप रहीं भोजपुरी फिल्में
हालांकि, भोजपुरी सिनेमा में भाग्यश्री को वह सफलता नहीं मिली जिसकी उन्हें उम्मीद थी। उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास असर नहीं छोड़ सकी। दर्शक उन्हें उतना अपनापन नहीं दे पाए जितना उन्होंने बॉलीवुड में हासिल किया था।
भोजपुरी में असफलता के बाद भाग्यश्री ने दोबारा फिल्मों से दूरी बना ली और अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हो गईं। हालांकि, आज भी ‘मैंने प्यार किया’ की सुमन के रूप में दर्शक उन्हें याद करते हैं।