महाकुंभ फेम मोनालिसा ने इस एक्टर संग समंदर किनारे रचाई शादी! वीडियो हुआ वायरल

KNEWS DESK – साल 2025 के महाकुंभ के दौरान माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा भोसले की किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सोशल मीडिया पर रातों-रात मशहूर हुई मोनालिसा अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी अपनी जगह बना रही हैं। फिल्मों से लेकर म्यूजिक वीडियोज तक, मोनालिसा लगातार नए प्रोजेक्ट्स में नजर आ रही हैं।

पंजाबी म्यूजिक वीडियो से मचाया धमाल

मोनालिसा हाल ही में एक पंजाबी म्यूजिक वीडियो ‘दिल जानिया’ में नजर आई हैं, जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस गाने को चंडीगढ़ की सिंगर Laisel Rai ने अपनी आवाज दी है। म्यूजिक वीडियो के कुछ हिस्से समंदर के किनारे शूट किए गए हैं, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं।

रिलीज होते ही वायरल हुआ वीडियो

‘दिल जानिया’ के रिलीज होते ही इसे हजारों व्यूज मिल चुके हैं और लगातार कमेंट्स की बाढ़ आ रही है। इस वीडियो में मोनालिसा एक्टर समर्थ मेहता के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री और लव स्टोरी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। वीडियो में आग के चारों ओर फेरों और शादी के सीन भी दिखाए गए हैं, जिसने इसे और खास बना दिया है।

म्यूजिक वीडियो में मोनालिसा की एक्टिंग और उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। महाकुंभ में माला बेचने वाली सादगी से लेकर ग्लैमरस स्क्रीन प्रेजेंस तक, मोनालिसा का यह बदलाव लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

अब फिल्मों में भी रखेंगी कदम

मोनालिसा सिर्फ म्यूजिक वीडियोज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अब वह फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जल्द ही फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में दिखाई देंगी, जिसे सनोज मिश्रा डायरेक्ट कर रहे हैं। कुछ समय पहले मोनालिसा फिल्म की शूटिंग के लिए देहरादून पहुंची थीं, जहां उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

फिल्म में मोनालिसा एक्टर अभिषेक त्रिपाठी के अपोजिट नजर आएंगी। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि उनकी यह फिल्म कब रिलीज होती है और दर्शक उनके अभिनय को कितना पसंद करते हैं। महाकुंभ से फिल्मों तक का मोनालिसा का यह सफर वाकई किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *