माधुरी दीक्षित अपनी फिल्म ‘पंचक’ की रिलीज से पहले पहुंची सिद्धिविनायक मंदिर, पति और दोनों बेटों संग किये बाप्पा के दर्शन

KNEWS DESK – बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं| फिलहाल एक्ट्रेस आज अपने पति डॉ. श्रीराम नेने और दोनों बेटों संग मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में माथा टेकने पहुंची थीं| माधुरी अपनी फिल्म ‘पंचक’ की रिलीज से पहले बप्पा का आशीर्वाद लेने आईं थीं|

Madhuri Dixit Marathi Movie Panchak Madhuri Dixit And Her Husband Shriram  Nene Announce Their Second Marathi Film Panchak | Madhuri Dixit Marathi  Movie: धकधक गर्ल माधुरी दीक्षितच्या मराठी चित्रपटाची घोषणा ...

परिवार संग बप्पा की शरण में पहुंचीं माधुरी दीक्षित

सिद्धिविनायक मंदिर में पहुंची माधुरी फ्लोरल अनारकली में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं उनके पति डॉ श्री राम नेने ने रेड कलर का कुर्ता पहना था| ये जोड़ी जैसे ही कार से बाहर निकली वैसे ही फैंस ने इन्हें घेर लिया| किसी तरह फैंस के बीच से निकलर मंदिर पहुंची माधुरी ने पति श्री राम नेने और दोनों बेटो संग पूरे विधि विधान के साथ बप्पा की पूजा-अराधना की|

इस जोड़ी ने मराठी फिल्म का निर्माण किया है जो शुक्रवार (5 जनवरी) को रिलीज होने वाली है| सोशल मीडिया पर माधुरी और डॉक्टर नेने की कई तस्वीरें और वीडियो अब वायरल हो रही हैं|

‘पंचक’ के प्रमोशन में बिजी हैं एक्ट्रेस

माधुरी दीक्षित इन दिनों अपनी फिल्म ‘पंचक’ के प्रमोशन में बिजी हैं| फिल्म के बारे में बात करते हुए, माधुरी ने पहले कहा था, “पंचक का आइडिया बहुत सिंपल है| अंधविश्वास हम पर हावी हो सकता है, और हमें अनुचित भय की ओर ले जा सकता है, जो हमें बेतुकी सिचुएशन में डाल सकता है| हम इस फिल्म के निर्माण को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और हमने इसके लिए कड़ी मेहनत की है उम्मीद है कि दर्शकों को कॉमेडी की फुल डोज मिलेगी|

स्टार कास्ट

‘पंचक’ में माधुरी दीक्षित के आलावा अदिनाथ कोठारे, दिलीप प्रभावलकर, भारती आचरेकर सहित कईँ कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है|

यह भी पढ़ें – Bigg Boss 17: समर्थ जुरेल का डांस देख इंप्रेस हुए वरुण धवन, एक्टर ने पोस्ट के जरिए की तारीफ

About Post Author