माधुरी दीक्षित ने कार्तिक आर्यन संग ‘सत्यानास’ गाने पर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म चंदू चैंपियन को लेकर चर्चा में हैं| हाल ही में फिल्म का पहला गाना सत्यानास रिलीज हुआ है| इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है| जिसमें कार्तिक आर्यन और माधुरी दीक्षित इसी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं|

सत्यानास पर माधुरी संग कार्तिक ने किया डांस 

कार्तिक आर्यन ने शनिवार अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है| इस वीडियो में एक्टर धक धक गर्ल संग चंदू चैंपियन के सत्यानास गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं| माधुरी एक्टर की तरह इस गाने के सिग्नेचर स्टेप्स को कॉपी करती नजर आ रही हैं|

दरअसल ये वीडियो डांस रियलिटी शो डांस दीवाने के ग्रैंड फिनाले के दौरान का है, जो आज होने वाला है| कार्तिक अपनी फिल्म चंदू चैंपियन को प्रमोट करने के लिए शो के ग्रैंड फिनाले में पहुंचे हैं| कार्तिक और माधुरी का ये वीडियो बेहद शानदार है|

दोनों का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है| फैंस उनके इस वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं|

चंदू चैंपियन की रिलीज डेट 

कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन का निर्देशन कबीर खान ने किया है| फिल्म में कार्तिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकान्त पेटकर का किरदार निभा रहे हैं| फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी|

यह भी पढ़ें –  रेलवे से रिटायर्ड चाय विक्रेता बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर हमलावर हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस​​​​​​​

About Post Author