KNEWS DESK – अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फिर से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे पोस्ट शेयर किए, जिनसे फैंस को लगा कि एक्टर ब्रेकअप के बाद काफी इमोशनल हैं और खुद को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अब तस्वीर कुछ बदलती नजर आ रही है।
नए प्यार की तलाश में अर्जुन कपूर?
मलाइका अरोड़ा से अलग होने के बाद अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प पोस्ट शेयर किया है, जो उनकी लव लाइफ को लेकर कई संकेत देता है। एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक दीवार की फोटो डाली है, जिस पर दिल का निशान बना हुआ है। इस दिल के अंदर लिखा है— “Love is what you want” यानी “प्यार वही है जो आप चाहते हैं।”

फैंस का मानना है कि यह पोस्ट अर्जुन के दिल की आवाज है और शायद वह अब जिंदगी में नए रिश्ते की तलाश में हैं। उनके क्रिप्टिक पोस्ट से जहां लोग कन्फ्यूज थे, वहीं यह नया अपडेट फैंस को एक्साइटेड कर रहा है।
ब्रेकअप के बाद नई शुरुआत की तैयारी
पिछले कुछ समय से अर्जुन कपूर के निजी जीवन में उतार-चढ़ाव आए हैं। मलाइका अरोड़ा के साथ उनका रिश्ता काफी मजबूत माना जा रहा था और चर्चा थी कि दोनों शादी भी कर सकते हैं। लेकिन हालात ने करवट ली और यह रिश्ता खत्म हो गया।
अब अर्जुन की यह पोस्ट इस ओर इशारा कर रही है कि वह ब्रेकअप से उबर चुके हैं और आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।
40 की उम्र में भी सिंगल
अर्जुन कपूर इस साल 40 साल के हो गए हैं और उनकी फैमिली भी लंबे समय से चाहती है कि वह शादी कर लें। हालांकि, अब तक ऐसा नहीं हो पाया। फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही अर्जुन अपने नए प्यार का खुलासा करेंगे और अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू करेंगे।