‘थोड़ा हंसना सीखो…’ Alia Bhatt के सपोर्ट में उतरीं सोना मोहपात्र, ट्रोलिंग पर बॉलीवुड को सुनाई खरी-खोटी

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस Alia Bhatt इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने एक अवॉर्ड शो को होस्ट किया, जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। हालांकि, अब उनके समर्थन में इंडस्ट्री से आवाजें भी उठने लगी हैं। मशहूर सिंगर Sona Mohapatra ने खुलकर आलिया का सपोर्ट किया है और साथ ही बॉलीवुड के रवैये पर भी सवाल खड़े किए हैं।

सोना मोहापात्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि किसी लाइव शो को होस्ट करना आसान नहीं होता। उन्होंने बताया कि लाइव इवेंट्स में ना तो रीटेक का मौका होता है और ना ही एडिटिंग की सुविधा, ऐसे में स्टेज पर परफॉर्म करना अपने आप में बड़ी चुनौती है। उनके मुताबिक, आलिया भट्ट ने इस चुनौती को स्वीकार किया, जो काबिल-ए-तारीफ है।

सिंगर ने आगे कहा कि बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे हैं जो माइक उठाने से भी कतराते हैं। ऐसे में आलिया का सामने आकर शो होस्ट करना उनकी हिम्मत को दिखाता है। सोना ने यह भी कहा कि किसी भी परफॉर्मर के लिए ऑडियंस का रिस्पॉन्स बेहद जरूरी होता है, लेकिन अक्सर अवॉर्ड शोज में बैठे सितारे खुद ही उत्साह नहीं दिखाते।

https://www.instagram.com/reels/DW3VIkgDEii/

उन्होंने एक उदाहरण देते हुए Mijwan Fashion Show का जिक्र किया, जिसे Shabana Azmi आयोजित करती हैं। सोना के मुताबिक, इस तरह के बड़े इवेंट्स में भी कई सितारे बिना किसी रिएक्शन के बैठे रहते हैं, जिससे परफॉर्म करने वालों के लिए माहौल मुश्किल हो जाता है।

सोना मोहापात्र ने लोगों से यह भी अपील की कि आलिया भट्ट की तुलना Zakir Khan जैसे प्रोफेशनल स्टैंड-अप कॉमेडियन से नहीं करनी चाहिए। उनका कहना है कि हर कलाकार की अपनी अलग स्किल होती है और उसी आधार पर उसे आंका जाना चाहिए।

वीडियो के अंत में सोना ने बॉलीवुड पर तंज कसते हुए कहा कि इंडस्ट्री को थोड़ा खुलकर हंसना और दूसरों को सपोर्ट करना सीखना चाहिए। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई लोग उनके बयान से सहमत नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *