कैजुअल लुक में बिंदास लगीं कृति सेनन, एक्ट्रेस की तस्वीरों ने खींचा सभी का ध्यान

KNEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनन अक्सर अपने ग्लैम अवतार को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं| एक्ट्रेस का लुक फैंस को काफी पसंद आता है| फैंस कृति के नए लुक के लिए काफी बेताब रहते हैं| वहीं कृति सेनन को शनिवार यानी आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां एक्ट्रेस के नए लुक ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा|

कृति सेनन को आज मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां वो व्हाइट क्रॉप टॉप, और ब्लू डेनिम पैंट पहने नजर आईं। साथ ही उन्होंने ब्लैक प्रिंटेड जैकेट भी पहना|

इस दौरान उन्होंने अपने बालों को खुले रखना पसंद किया| साथ ही उन्होंने मिनिमल मेकअप भी किया| एक्ट्रेस ने अपने लुक को ब्लैक शूज के साथ कंप्लीट किया|

कृति सेनन के काम की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म “क्रू” में देखा गया था| यह फिल्म फिलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है| फिल्म को राजेश ए कृष्णन द्वारा निर्देशित किया गया है|

फिल्म में कृति सेनन के अलावा करीना कपूर खान और तब्बू भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं| फिल्म “क्रू” फैंस द्वारा काफी पसंद की गई है|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.