कृति खरबंदा ने ‘केजीएफ’ फेम यश को किया याद, कहा- ”हमेशा मेरा ऑनस्क्रीन पसंदीदा बॉयफ्रेंड रहेगा”

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री से अपने क​रियर की शुरुआत की थी| इन दिनों कीर्ति बॉलीवुड के कुछ प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं| कृति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| हाल ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है| जिसमें उन्होंने केजीएफ के अभिनेता यश और निर्देशक पवन वदेयर को याद किया, उनके बारे में कैप्शन भी लिखा|

कीर्ति ने 19 जुलाई 2013 में आई साउथ फिल्म गुगली को याद किया है|  इस फिल्म को पवन वदेयर ने निर्देशित किया था| इसमें कीर्ति और यश की जोड़ी को खूब पसंद किया गया|फिल्म गुगली में कीर्ति ने स्वाति और यश ने शरद की भूमिका ​निभाई| ये फिल्म रोमांटिक, कॉमेडी और इमोशनल थी| दर्शकों के लिए ये फिल्म आज भी सभी पसंदीदा फिल्मों में से एक है| 4 करोड़ में बनी इस फिल्म ने  करीब 13 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था| फिल्म के दस साल पूरे होने पर कीर्ति ने इस फिल्म की पुरानी यादें ताजा की|

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक वीडियो शेयर किया है| उन्होंने इस फिल्म को खास बताते हुए कैप्शन लिखा कि ब्रिलियंट, आइकॉनिक, सेटिसफाइंग फिल्म गुगली को 10 साल हो गए हैं| ऐसी फिल्म जो हर सेंस में मैजिकल थी| डॉ. स्वाति मेरा सबसे पसंदीदा किरदार है| साथ ही शरद भी हमेशा मेरा ऑनस्क्रीन पसंदीदा बॉयफ्रेंड रहेगा| वह फिल्म जिसने मुझे प्यार और हार्ड वर्क में विश्वास करना सिखाया|
फिल्म के निर्देशक पवन के लिए भी कीर्ति ने लिखा है, मुझे वह दिन याद है जब आप बैंगुलुरु में मेरे घर पर नरेशन के लिए आए थे| आपने पहला हाफ नरेट किया था और दूसरे दिन वापस सैकंड हाफ नरेट करने के लिए आने वाले थे| पहला हाफ सुनकर ही मैंने फिल्म करने का मन बना लिया था| अभिनेत्री ने फिल्म को सफल बनाने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया|
पोपुलर अभिनेत्री कृति खरबंदा की पर्सनल लाइफ के बारे में बताएं तो 2019 से कीर्ति,  पुलकित सम्राट संग अपने रिलेशनशिप में हैं दोनों की जोड़ी हमेशा चर्चा में बनी रहती है|

About Post Author