Koffee With karan 8: वरुण धवन का करण जौहर के लिए रिएक्ट, ‘घर तोड़ने वाला’, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी तोड़ी चुप्पी…

KNEWS DESK- करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण 8 अपने पहले एपिसोड से ही लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो के 4 एपिसोड आने के बाद सभी दर्शकों को 5वें एपिसोड का इंतजार है| वहीं अब अगले एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो मेकर्स द्वारा शेयर किया गया है|

इस एपिसोड में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के दो यार यानी वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा बतौर गेस्ट नजर आने वाले हैं| दोनों ने इस शो में खूब मस्ती की है, जिसकी झलक सामने आए प्रोमो में दिखाई गई है| इस प्रोमो वीडियो में करण जौहर एक्टर्स का स्वागत करते नजर आ रहे हैं| वे कहते हैं, आज उनके काउच पर वर्ल्ड के आइडल हसबैंड आने आ रहे हैं|

वीडियो में करण जौहर एक किस्सा शेयर करते हुए बता रहे हैं कि लॉस एंजेलिस में माई नेम इज खान की शूटिंग कर रहे थे और वरुण वहां लड़कियों के साथ फोटो खींचवा रहा था| ये सुन वरुण सिद्धार्थ की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं कि ये भी खींचवा रहा था| इसके बाद सिद्धार्थ कहते हैं कि वरुण लड़िकयों को शाहरुख खान की फोटो बेच रहे थे| करण आगे वरुण धवन के अफेयर्स के बारे में बात करते हैं| इसके जवाब में वरुण कहते हैं- उनकी डैड की एक फिल्म के कैरेक्टर का नाम था ‘शादी राम घर जोड़े, लेकिन करण जौहर घर तोड़े’| इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि शो में वरुण और सिद्धार्थ जमकर धमाल मचाने वाले हैं| ये एपिसोड इसी गुरूवार को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा|

About Post Author