Koffee With Karan 8: करण जौहर के शो का तीसरा एपिसोड होने वाला है मजेदार, ये दो हसीनाएं खोलेंगी एक-दूसरे के राज

KNEWS DESK- करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 अपने पहले एपिसोड से ही लगातार चर्चा में बना हुआ है| इसके दोनों एपिसोड काफी मजेदार रहे| वहीं अब फैंस इसके तीसरे एपिसोड का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| आपको बता दें, कॉफी विद करण 8 के तीसरे एपिसोड में बॉलीवुड की दो हसीनाएं सारा अली खान और अनन्या पांडे बतौर गेस्ट नजर आने वाली हैं|

शो में सारा और अनन्या का अलग अंदाज देखने को मिलने वाला है| दोनों पहले सीजन की तुलना में ढेर सारी मस्ती करती हुई दिखेंगी| करण जौहर भी दोनों से मजेदार सवाल करते नजर आएंगे|

Sara Ali Khan and Ananya Panday celebrate 'friendship kinda night' in Abu Dhabi | Bollywood - Hindustan Times

आपको बता दें, सारा अली खान पहली बार नहीं बल्कि तीसरी बार करण के शो में नजर आने वाली हैं| उन्होंने कॉफी विद करण में अपने पिता सैफ अली खान के साथ डेब्यू किया था| उस समय सारा की फिल्म केदारनाथ रिलीज होने वाली थी| उसके बाद एक्ट्रेस सीजन 7 में जाह्नवी कपूर के साथ आईं थीं| अब 8वें सीजन में सारा अनन्या पांडे के साथ दिखेंगी|

वहीं अनन्या पांडे भी शो में तीसरी बार आने वाली हैं| सबसे पहले एक्ट्रेस अपनी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की रिलीज के टाइम तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ के साथ आईं थीं| 7वें सीजन में अनन्या विजय देवरकोंडा के साथ आईं थीं और अब एक्ट्रेस सारा के साथ शो में नजर आने वाली हैं| दोनों एक्ट्रेस बचपन से ही एक दूसरे की अच्छी दोस्त हैं|

About Post Author