Koffee With karan 8: ऋषि कपूर को लेकर नीतू कपूर ने खोला राज, कहा- ‘वो बहुत ही स्ट्रिक्ट…’

KNEWS DESK- करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण 8 का नया एपिसोड आ गया है| नये एपिसोड में नीतू कपूर और जीनत अमान बतौर गेस्ट नजर आईं| दोनों ने फैमिली और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खूब बातें कीं| नीतू कपूर ने शो में ऋषि कपूर को लेकर कई खुलासे किये|

नीतू कपूर ने करण जौहर को बताया कि ऋषि कपूर बहुत ही स्ट्रिक्ट बॉयफ्रेंड थे और उन्हें पार्टी नहीं करने देते थे| उन्होंने बताया जब भी हम यश चोपड़ा के साथ शूटिंग करते थे तो वो लेट नाइट पार्टी करते थे| हालांकि उन्होंने ऋषि कपूर की पाबन्दी की वजह से कभी लेट नाइट पार्टी नहीं की| नीतू कपूर ने बताया कि यश जी के साथ हमने बहुत ही शानदार समय बिताया है| हम रात को पार्टी करते थे| अंताक्षरी खेलते थए, डंब शराड्स खेलते थे| ये एक पिकनिक की तरह होता था| बहुत मजा आता था लेकिन मेरे बॉयफ्रेंड ऋषि कपूर थे तो मैंने कभी ऐसे पार्टी नहीं की| क्योंकि वो हमेशा कहते थे- ये नहीं करना, वो नहीं करना, घर आजाओ तो मैंने उन दिनों में पार्टी का वो साइड नहीं देखा|

ऋषि के लिए नीतू का प्यार आज भी नहीं हुआ है कम

नीतू कपूर ने शो में बताया कि ऋषि कपूर कभी अपने बच्चों रणबीर-रिद्धिमा के दोस्त नहीं बने| वह लाइफ में बहुत समय के बाद बच्चों से कनेक्ट हुए| क्योंकि चिंटू जी बहुत ही प्यारे इंसान थे| उनके अंदर बहुत प्यार था लेकिन कभी वह प्यार लोगों को नहीं दिखाते थे| वह हमेशा दूरी बनाकर रखते थे और लोगों को बुली करते थे|

About Post Author