ईद पर मन्नत के बाहर फैंस से मिले किंग खान, बेटे अबराम के साथ ट्विनिंग करते नजर आए शाहरुख खान

KNEWS DESK-  पूरे देशभर में बीते दिन ईद का जश्न मनाया गया| मुस्लिम समुदाय के लोगों का ये बहुत ही खास त्योहार होता है| आम से लेकर सेलेब्स तक ईद को धूमधाम से मनाते नजर आए| वहीं ईद के मौके पर बीते गुरुवार को मन्नत के बाहर मौजूद फैंस का सुपरस्टार शाहरुख खान ने बालकनी से अभिवादन किया| इस दौरान उनके साथ उनके सबसे छोटे बेटे अबराम भी थे|

ईद के खास मौके पर सुपरस्टार शाहरुख खान अपने घर के बाहर आए और सभी फैंस को ईद की मुबारकबाद दी| इस दौरान एक्टर अपने छोटे बेटे अबराम के साथ नजर आए| दोनों ने इस मौके पर मैचिंग का सफेद कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था|

शाहरुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फैंस को त्योहार विश करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि सभी को ईद मुबारक… और मेरे दिन को इतना खास बनाने के लिए धन्यवाद| अल्लाह हम सभी को प्यार, खुशी और समृद्धि प्रदान करें|

शाहरुख खान जैसे ही बालकनी में आए, तो वहां मौजूद उनके फैंस ने जोरदार नारे लगाए और खुशी के मारे झूमने लगे| वीडियो में शाहरुख खान हाथ से सब का अभिवादन करते और ईद की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं|