कियारा आडवाणी का शादी के बाद पति संग पहला क्रिसमस, शेयर की सेलिब्रेशन की तैयारी की इनसाइड झलक

KNEWS DESK – बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में कियारा आडवाणी का नाम भी शामिल है|कियारा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं| कियारा ने 7 फरवरी को एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा संग शादी की थी| दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी| अब एक्ट्रेस ने क्रिसमस की प्रिपरेशन की झलक फैंस के साथ शेयर की है|

WATCH: Kiara Advani gives glimpse of first Christmas celebration after marriage to Sidharth Malhotra | PINKVILLA

कियारा का शादी के बाद पहला क्रिसमस 

सिद्धार्थ संग शादी के बाद ये उनका पहला क्रिसमस होगा| कियारा ने क्रिसमस ट्री की फोटो शेयर की है| क्रिसमस ट्री बहुत अच्छे तरीके से डेकोरेट किया हुआ है| कियारा ने अपनी स्टोरीज में वीडियो शेयर किया है| उन्होंने Michael Bublé के गाने इट्स बिगनिंग पर वीडियो सेट किया है|

कियारा और सिद्धार्थ की लव स्टोरी के चर्चे 

कियारा और सिद्धार्थ की लव स्टोरी के खूब चर्चे रहे| दोनों ने इसी साल राजस्थान के जैसलमेर में 7 फरवरी को सात फेरे लिए| इससे पहले दोनों कई सालों तक रिलेशनशिप में थे| दोनों आज भी एक साथ पब्लिक अपीयरेंस में जाते हैं, उनके बीच बॉन्डिंग के चर्चे आज भी होते हैं|

हाल में ही कियारा करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में पहुंची थीं जहां गोविंदा नाम मेरा में उनके को-स्टार रहे विक्की कौशल उनके साथ थे| इस दौरान कियारा ने बेहद ही शानदार ब्लैक ड्रेस पहन रखी थी| इस दौरान उन्होंने सिद्धार्थ के साथ अपने रिश्ते से लेकर शादी तक पर चर्चा की|

एक दूसरे का निकनेम

उन्होंने बताया कि दोनों की स्टोरी ने रोम में कैसे परवान चढ़ी| कियारा ने ये भी बताया कि दोनों ने एक दूसरे का निकनेम भी रखा है| वे एक दूसरे को मंकी बुलाते हैं| शो के दौरान कियारा ने सिद्धार्थ को लेकर बहुत सारी बातें शेयर कीं|

करियर

कियारा ने हाल में जितनी भी फिल्में की हैं उन्होंने शानदार बिजनेस किया है| उनकी फिल्में कमाई भी करती हैं| भूल भुलैया 2 और सत्य प्रेम की कथा में कार्तिक आर्यन के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने पसंद भी किया| इन फिल्मों ने कमाई भी ठीक कीं|

यह भी पढ़ें – दिल्ली कैबिनेट में आतिशी को मिला कानून विभाग, आतिशी अब 14 विभागों की करेंगी देखरेख

About Post Author